CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस के बाहर एक स्कॉर्पियो सवार युवक ने कथित रुप से सरेआम हाईकोर्ट के वकील साहब को थप्पड़ रसीद कर दिया। बवाल इसलिए जयादा बड़ा हो गया क्योंकि पिटने वाले वकील साहब पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक बड़े पुलिस अधिकारी के सुपुत्र हैं। इधर सरकंडा पुलिस ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए थप्पड़ मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के इस पॉश इलाके में स्थित कॉफी हाउस में अमूमन लोग सुकून से गपशप करने आते हैं। भिलाई निवासी अधिवक्ता जो छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत करते हैं अपने दोस्त  के साथ एक क्लाइंट से मिलने वहां पहुंचे थे। उनके पिता पुलिस विभाग में बड़े अधिकारी हैं। सरकंडा पुलिस के अनुसार अधिवक्ता जब कॉफी हाउस के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे तभी वहां पहले से खड़ी एक स्कॉर्पियो के चालक से उनकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से जोरदार बहस होने लगी। दोनों अपनी अपनी ताकत का प्रदर्शन करने लगे , देखते ही देखते स्कॉर्पियो से उतरे युवक सागर जायसवाल ने खुद पर से अपना कंट्रोल खो दिया और उसने अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी और कथित रुप से सबके सामने वकील को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

जब अधिवक्ता शिकायत दर्ज कराने सरकंडा थाने की तरफ जा रहे थे तो आरोपी युवक सागर जायसवाल ने अपनी स्कॉर्पियो से उनका पीछा भी किया। लेकिन जैसे ही वकील साहब ने अपनी गाड़ी थाने की दिशा में मोड़ी आरोपी को शायद अपनी गलती और सामने वाले की रसूख का अंदाजा हो गया। वह तुरंत अपना वाहन लेकर मोपका की ओर भाग निकला। लेकिन सरकंडा पुलिस ने बिना कोई देरी किए अधिवक्ता की शिकायत पर आरोपी सागर जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; सूदखोरी के दो आरोपी हिरासत में, आर्थिक तंगी ने ले ली परिवार के 5 लोगों की जान, सूदखोरों के आतंक के साए में था परिवार

    रायपुर, राजधानी रायपुर के टिकरापारा में पांच लोगों की सामूहिक खुदकुशी और हत्याकांड मामले में अब पुलिस की तफ्तीश सूदखोरों के आतंक की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक,…

    FOREST; कोरबा के जंगल में कटाई, साल के 206 पेड़ों की लकड़ी अभनपुर में बरामद, आरा मिल सील, आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये की साल की लकड़ी की अवैध हेराफेरी का बड़ा मामला उजागर किया है। मामले में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’