CRIME; राजधानी में स्कूल संचालिका ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष को जड़ा तमाचा, झूठे केस में फंसाने दी धमकी, मामला दर्ज

रायपुर, राजधानी के आमानाका इलाके में स्कूल की जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और झगड़ा हुआ। विवाद के दौरान स्कूल संचालिका ने रोटरी क्लब रायपुर कास्मो पालिटन के अध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आमानाका थाने में अपराध दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक, रायपुर में गोविंद नगर इलाके के रहने वाले रविंदर सिंह रोटरी क्लब रायपुर कास्मो पालिटन के अध्यक्ष हैं। महोबा बाजार के श्रीराम चौक पर रोटरी क्लब ट्रस्ट की जमीन पर कृष्णा किड्स एकेडमी स्कूल संचालित हो रहा है। यह जमीन 2018 में रोटरी क्लब की ओर से स्कूल संचालित करने के लिए प्रगति वाजपेयी और उनके पति मोहित वाजपेयी को दी गई थी। यह केवल पांच साल के लिए दिया गया था। किराएदारी की अवधि खत्म हो चुकी थी। इसी बात को लेकर शनिवार को विवाद हुआ।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

वहीं दूसरे पक्ष से प्रगति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शनिवार को रविंदर सिंह अपने साथी दीपक खैर व मृणाल अग्रवाल के साथ दोपहर करीब एक बजे स्कूल पहुंचे। उस समय स्कूल में छात्र-छात्राएं भी थे। रविंदर ने प्रगति और उनके पति से स्कूल खाली करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इस दौरान प्रगति ने रविंदर को तमाचा जड़ दिया और दोनों के बीच धक्का मुक्की भी होने लगी।

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

एफआइआर के मुताबिक विवाद के दौरान प्रगति ने आग लगाकर या फांसी लगाकर खुदकुशी करने के बाद रविंदर सिंह को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वहीं रविंदर और उनके साथियों पर भी आरोप है कि उन्होंने प्रगति के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। रविंदर की शिकायत पर प्रगति और उनके पति मोहित के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दूसरी ओर प्रगति की शिकायत पर रविंदर व उनके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    लखनऊ , डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जमीन से 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक उनके हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। जिससे…

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. जहां अफीम की खेती की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि करीब…

    You Missed

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन