CRIME; राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील, लगेगा 5 लाख का जुर्माना, मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

नईदिल्ली,  राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. पुलिस लगातार छापेमारी, बरामदगी और पूछताछ कर रही है. इसी कड़ी में बीते रविवार को पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की. इसके अलावा कुछ आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है. इसके अलावा पुलिस ने चंपत राय के भी बयान दर्ज किए हैं. वहीं सोमवार को राम मंदिर मामले को लेकर दायर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काली सुनवाई से इनकार कर दिया. इसके अलावा पुलिस ने एसबीआई की ब्रांच में भी छापेमारी की और दो कर्मचारियों को नोटिस भी दिया, जिनकी गणना की जिम्मेदारी दी थी.

पवन पांडे ने कहा- राम मंदिर चंदा चोरी के सरगना हैं चंपत राय

पूर्व मंत्री पवन पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि ट्रस्ट ने अयोध्या की पावन धरती को कलंकित किया है. उन्होंने सवाल किया कि 5 जून को चोरी का पता चलने पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई. 5 जून को ही चोरी की रकम बरामद हुई थी. सब जानने के बाद चंपत राय ने कुछ क्यों नहीं किया, क्यों मौन रहे. राम मंदिर चढ़ावे में लूट के सरगना चंपतराय हैं.

चंपत राय, गोपाल राव को छोड़नी होगी अयोध्या

एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने मुखर होकर कहा कि चम्पत राय ,अनिल मिश्रा और गोपाल राय को अयोध्या छोड़ना होगा. अगर 3 दिन के अंदर नहीं छोड़ते हैं तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा. किसी को अयोध्या में आने नहीं दिया जाएगा.

आरोपियों के खातों और लॉकर की मांगी डिटेल्स

ट्रस्ट और गिरफ्तार आरोपियों के खातों, लॉकर की जानकारी के लिए अयोध्या पुलिस ने एसबीआई बैंक, उसके सामने बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक के मैनेजर्स को एक नोटिस दिया है और ट्रस्ट और आरोपियो के खातों की जानकारी मांगी है.

आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील

अयोध्या बार एसोसिएशन ने बैठक में फैसला लिया है कि कोई भी वकील राम मंदिर के दान पात्र में चोरी करने वाले आरोपियों का मुकदमा नहीं लड़ेगा. मुकदमा लड़ने वाले वकील पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही फैजाबाद बार एसोसिएशन संघ की सदस्यता भी समाप्त कर दी जाएगी. यह फैसला बार एसोसिएशन की बैठक में लिया गया है.

एसबीआई बैंक में पुलिस की छापेमारी

अयोध्या पुलिस ने SBI बैंक में की छापेमारी. बैंक के कर्मचारियों से की पूछताछ. विवेचक क्षेत्राधिकारी अयोध्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की छापेमारी. बैंक कर्मी गगनदीप और रत्नेश नामक दो बैंक कर्मचारियों को दिया नोटिस. मंदिर में दान पात्र में नोटों की गणना और कलेक्शन का काम था एसबीआई के पास.

आरोपियों की भारी सुरक्षा के बीच होगी पेशी

राम मंदिर के दान गबन मामले पर पुलिस आज जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश करेगी सभी आरोपियों को. आठों आरोपियों का पुलिस रिमांड लेने का करेगी प्रयास. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी हो सकती है आरोपियों की पेशी. जिला न्यायालय की बढ़ाई गई सुरक्षा. भारी सुरक्षा के बीच पेश किए जाएंगे राम मंदिर के दान गबन के आरोपी. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के साथ व्यवस्थापक गोपाल राव को भी पुलिस दे सकती है नोटिस. बैंक कर्मचारी गगनदीप और रत्नेश को भी पुलिस नोटिस देकर बुला सकती है पूछताछ के लिए.

अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला

अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक जारी है. बार की बैठक में वकील सर्वसम्मति से फैसला ले रहे हैं की कोई भी अयोध्या का वकील राम मंदिर कथित चंदा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे. सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा हो.

SBI बैंक के दो कर्मचारी जांच के दायरे में

एसबीआई बैंक के दो कर्मचारी रत्नेश और गगनदीप जांच के दायरे में हैं. ये दोनों बैंक के पैरोल पर थे. इनके अंडर में 6 आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे, जिन पर निगरानी भी इन दोनों का था. ये 6 लोग पहले भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. सुभाष और टीन्नु को छोड़कर जो 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं, वो आउटसोर्सिंग कर्मचारी स्टाफ हैं. इनका काम था दान की काउंटिंग करना और सुरक्षित SBI बैंक तक पहुंचाना. उन 6 लोगों में लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा और करूणेश पांडे शामिल है.

अयोध्या स्थित एसबीआई के ब्रांच में गई पुलिस

अयोध्या पुलिस की टीम SBI बैंक के ब्रांच पर पहुंची. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मुख्य बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नया घाट, अयोध्या शाखा में है. बैंक स्टाफ की भूमिका की जांच कर रही है अयोध्या पुलिस. बैंक मैनेजर से पूछताछ की जाएगी. बैंक मैनेजर के बयान दर्ज करेगी अयोध्या पुलिस. हालांकि थोड़ी देर बाद ही अयोध्या पुलिस की टीम बैंक से बाहर निकल गई. 6 आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी अयोध्या पुलिस की रडार पर हैं.

राम मंदिर मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

अयोध्या राम मंदिर मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार. अयोध्या राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित फंड गबन मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा- “इस मामले में इतनी तत्काल सुनवाई की क्या जरूरत है?” सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि यह मामला अदालत के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद दोबारा खुलने पर सूचीबद्ध किया जाएगा. याचिका में राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर धन के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच की मांग की गई है. साथ ही, मामले में एफआईआर दर्ज कर CBI के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) से अदालत की निगरानी में समयबद्ध जांच कराने की मांग भी की गई है.

चोरी के 80 लाख रुपये हुए बरामद

राम मंदिर चंदा चोरी के अभी तक तक़रीबन 80 लाख रिकवर हुए हैं. लेकिन, बीते रविवार की रेड के बाद बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के पेपर अयोध्या पुलिस के हाथ लगे हैं. सूत्र बताते हैं कि आरोपियों के घर की महिलाओं ने ज्वेलरी भी काफ़ी ख़रीदी है. लखनऊ के एक ज्वेलरी शॉप से. पुलिस उसको वेरीफाई कर रही है. आरोपियों के परिजनों के बयान दर्ज हुए हैं. इन्हीं के बयान को वेरीफाई कर रही है अयोध्या पुलिस

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     LPG; गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी बंद!, 23 अगस्त से पहले निपटाएं ये जरूरी काम

    0 छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने नहीं कराया एलपीजी E-KYC नईदिल्ली, देश के उन करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, जो 16 अगस्त की डेडलाइन…

    ED; ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन पर मोदी सरकार मेहरबान, एक साल के लिए और बढ़ा दिया कार्यकाल

    नई दिल्ली,  केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) के मौजूदा डायरेक्टर राहुल नवीन पर भरोसा जताते हुए 1 साल का कार्यकाल बढ़ा दिया है। वह अगले…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार