CRIME; रेत उत्खनन विवाद में फायरिंग,कुर्की के डर से फरार आरोपी अभाविप नेता ने किया सरेंडर,9 आरोपी पकडे जा चुके

राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहड़ में अवैध रेत उत्खनन को लेकर फायरिंग और मारपीट के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी संजय सिंह आखिरकार न्यायालय में पेश हुआ। पुलिस की लगातार कार्रवाई, स्थायी गिरफ्तारी वारंट और संपत्ति कुर्की की संभावित कार्रवाई के दबाव में आरोपी ने सरेंडर किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

पूरा मामला 11 जून 2025 की शाम का है। ग्राम मोहड़ नदी में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए जेसीबी मशीन से रैम्प तैयार किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। इसी दौरान एक कार में सवार 7–8 लोग वहां पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर बसंतपुर थाना में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और खनिज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी संजय सिंह और अमन बैसन्दर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कराया और उनके खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई भी की। भिंड और ग्वालियर स्थित उनके संभावित ठिकानों पर नोटिस चस्पा किए गए और स्थानीय समाचार पत्रों में भी प्रकाशन कराया गया, जिसमें उन्हें 16 मार्च 2026 तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई तेज होने और संपत्ति कुर्की की आशंका के बीच दोनों आरोपी 10 मार्च को न्यायालय में पेश हुए। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें बसंतपुर थाना पुलिस को सौंपा गया और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संजय सिंह मध्यप्रदेश के भिंड जिले का निवासी है और वह छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा है। बताया जा रहा है कि वह राजनांदगांव में संगठन के विस्तारक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रहा था। हालांकि पुलिस की आधिकारिक जानकारी में इस संगठनात्मक संबद्धता की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन और फायरिंग से जुड़े इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और प्रकरण की निगरानी उच्च स्तर पर की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच