CRIME; सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का ठेका देने के वास्ते सवा करोड़ की ठगी, दिल्ली की कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, दो अन्य फरार

रायपुर, भारत अमृत योजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने का ठेका देने के नाम पर एक करोड़ 24 लाख की ठगी करने वाले कंपनी के डायरेक्टर कविश गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। कंपनी के दो अन्य डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता और विनोद कुमार मित्तल अब भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ विधानसभा थाने में मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार मेसर्स अंश इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स के संचालक अजय नायर को मेसर्स केके स्पन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता, कविश गुप्ता और विनोद कुमार मित्तल ने मध्य प्रदेश में भारत अमृत योजना के तहत चार जिलों में एसटीपी निर्माण का ठेका दिया था।

कंपनी का वर्क आर्डर मिलने पर अजय ने सतना में एसटीपी निर्माण शुरू कर दिया। निर्माण कार्य का दो करोड 56 लाख 77 हजार रुपये का बिल बना। इसके भुगतान के लिए बिल केके स्पन कंपनी के डायरेक्टरों को भेजा गया। अजय को इसमें से केवल एक करोड़ 32 लाख 72 हजार 777 रुपये ही दिया गया। शेष एक करोड़ 24 लाख 500 रुपये रोक लिया गया। रकम मांगने पर टालमटोल करने लगे, फिर फोन उठाना भी बंद कर दिया गया। इसके बाद प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत