NEGLIGENCE; सुरक्षा में बड़ी चूक, माना बाल सुधार गृह से हत्या के आरोपी सहित सात नाबालिग फरार…

रायपुर, राजधानी  रायपुर के माना स्थित बाल सुधार गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है। हत्या के आरोपी सहित 7 नाबालिग आरोपी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर रविवार सुबह 6 बजे फरार हो गए हैं। मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ फिलहाल थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है। हत्या के आरोपी को एक महीने पहले हत्या के केस में भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार, रविवार को घटित घटना के पहले माना बाल संप्रेक्षण गृह में गुरुवार रात को बलवा हुआ था, जिसमें बाल अपराधियों ने नाइट इंचार्ज पर हमला कर जमकर पिटाई कर दी थी। यहां तक गमछे से गला घोटने का प्रयास भी किया गया था। घटना में गंभीर रूप से घायल नाइट इंचार्ज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में इस तरह की पहले भी वाकये हो चुके हैं, लेकिन कोई भी इससे सबक लेने को तैयार नहीं है। जिसकी वजह से समय-समय पर इस तरह के वायके सामने आते रहते हैं। एक बार तो अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह की दीवार में सुराख बनाकर भागने में कामयाब रहे थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…