CRIME; स्पॉ सेंटर की आड़ में देह व्यापार, मैनेजर तनय सोनी और महिला दलाल हेमा सिंह के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग, छत्तीसगढ के दुर्ग ज़िले के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है. स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश दी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहकों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सेंटर में रेड की, जहां कई लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. जांच में स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी की भूमिका मुख्य रूप से सामने आई. आरोप है कि वह पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराता था. वहीं, हेमा सिंह उर्फ प्रीत के जरिए महिलाओं को बुलाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है. रेड के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से मिले 1,900 रुपये नगद और देह व्यापार से संबंधित दस्तावेज व अन्य सामग्री जब्त की है.

पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, जब्त मोबाइल और दस्तावेजों की जांच से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है. मामले में तनय सोनी, हेमा सिंह, रूपेन्द्र जंघेल, रितिक सोनी, दिनेन्द्र कुमार सोनी, हेमंत सिन्हा, अविनाश शर्मा उर्फ अभी, आनंद कुमार और अरुण पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया है. स्मृतिनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस अब स्पा सेंटर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच कर रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; रांची में छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, वाटर कैनन की बौछार के बीच छात्रों का अनोखा प्रदर्शन

    रांची, झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति…

    EXAM SCAM; JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, परीक्षा घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई

    रांची, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को CID ने गिरफ्तार कर लिया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र