CRIME; हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानने का शपथ दिलाने वाला प्रधान पाठक गिरफ्तार

बिलासपुर, गांव वालों को हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानने और राम कृष्ण को अवतार नहीं मानने का शपथ दिलाने वाले प्रधान पाठक के खिलाफ रतनपुर थाने में जुर्म दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को हिरासत में ले लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।

इंटरनेट मीडिया में दो दिन पहले हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानने और राम कृष्ण को अवतार नहीं मानने का शपथ दिलाते वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को भरारी स्थित स्कूल का बताया गया। साथ ही शपथ दिलाने वाले को स्कूल का प्रधान पाठक बताया गया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने शिक्षा विभाग की ओर से भरारी स्थित स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक को रतनलाल सरोवर को निलंबित कर दिया गया।

इधर घटना की जानकारी होने पर बजरंग दल के जिला संयोजक रूपेश शुक्ला ने पूरे मामले की शिकायत रतनपुर थाने में करते हुए जुर्म दर्ज करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर के खिलाफ धारा 153-ए, 295-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रधान पाठक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्कूल में नहीं अपने गांव में दिलाई थी शपथ

वायरल वीडियो को पहले भरारी स्थित स्कूल का बताया गया। साथ ही इसे 26 जनवरी की घटना बताई गई। बाद में पता चला है कि प्रधान पाठक पास के ही गांव मोहतराई के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने गांव में 22 जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान अपने गांव के कुछ लोगों को यह शपथ दिलाई थी। इसमें उनके गांव के ही कुछ लोग और बच्चे शामिल हुए थे। हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानने संबंधी एक वीडियो वायरल हुआ है। इसकी शिकायत के आधार पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश