CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

 गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर 2 करोड़ रुपये के 400 किलो गांजे के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आयशर वाहन, पायलटिंग कर रही बाइक और 6.50 लाख रुपये नगद भी जब्त किया है।

24 अगस्त की रात देवभोग पुलिस की टीम खुटगांव नाका पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रहे आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 को रोका गया। छत पर काले तिरपाल से ढके पैकेटों को खोलने पर 400 किलो गांजा मिला। वाहन में सवार महाराष्ट्र के संतोष मोहिते और सुमित थोड़वे ने पूछताछ में बताया कि आगे बाइक से दो लोग पायलटिंग कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर बाइक क्रमांक OD 08 W 5814 पर सवार पंकज मोहिते और जलंधर खम्हारी को भी धर दबोचा।

पूछताछ में तस्करों ने गांजा ओडिशा के कालाहांडी जिले के आमपानी थाना क्षेत्र के डेंगागुड़ा निवासी विनोद दिसारी से लेना बताया। गरियाबंद पुलिस ने तत्काल टीम भेजकर सप्लायर विनोद दिसारी को भी उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गांजा बिक्री के 5 लाख रुपये बरामद किए गए।पांचों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस सफलता पर एसपी ने टीम को बधाई दी है।

जब्त गांजा

  • 400 किलो गांजा, कीमत 2 करोड़
  • आयशर वाहन, कीमत 20 लाख
  • ग्लैमर बाइक, 3 मोबाइल
  • कुल नगद 6 लाख 50 हजार रुपये

गौरतलब है कि देवभोग पुलिस ने 18 अगस्त को भी मध्यप्रदेश के तस्करों को करीब 75 लाख रुपए कीमत के गांजे के साथ मेटाडोर में पकड़ा था. लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि गरियाबंद-ओडिशा सीमा क्षेत्र गांजा तस्करों के लिए प्रमुख मार्ग बना हुआ है. पुलिस के मुताबिक, पिछले 8 महीनों में गरियाबंद रूट पर 10 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया जा चुका है. इस दौरान 80 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा