CRIME; 20 महिला कांस्टेबलों को प्रेमजाल में फंसाया, अमीर होने का किया नाटक!

नईदिल्ली,  दिल्ली में 23 वर्षीय युवक विक्रांत तोमर पर करीब 20 महिला कांस्टेबलों को शादी का झांसा देकर लगभग 24 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंस्टाग्राम पर महंगी गाड़ियां और लग्जरी होटल की तस्वीरें शेयर कर खुद को अमीर दिखाता था। पुलिस का आरोप है कि वह महिला कांस्टेबलों का भरोसा जीतकर उनसे अलग-अलग बहाने से पैसे लेता था। पुलिस ने उसे बुराड़ी से गिरफ्तार किया है। मामले में साइबर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस जांच के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला विक्रांत तोमर सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी छवि पेश करता था, जिससे वह एक सफल और अमीर कारोबारी नजर आए। उसकी पोस्ट में महंगे रेस्टोरेंट, लग्जरी कारें और महंगी कॉफी आउटिंग शामिल थीं।आरोप है कि वह इसी छवि के जरिए महिला कांस्टेबलों से दोस्ती करता था। उनका भरोसा जीतने के बाद शादी का वादा करता और फिर अलग-अलग कारण बताकर उनसे पैसे मांगता था।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी 8 घंटे के लिए लग्जरी कारें किराये पर लेता था और महिला कांस्टेबलों को डेट पर ले जाता था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की लिव-इन पार्टनर खुद दिल्ली पुलिस में महिला कांस्टेबल है।

मामला कैसे आया सामने?

यह मामला तब सामने आया, जब करोल बाग पुलिस स्टेशन में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने विक्रांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी की। आरोप है कि उसने शिकायकर्ता को गलत तरीके से छुआ भी था। मामले की आगे जांच चल रही है।

महिला कांस्टेबल की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उससे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया था, बाद में व्हाट्सएप पर दोनों की बातचीत होने लगी। इस दौरान उसने अच्छे रिटर्न का वादा कर पीड़िता से पैसे लिए। पीड़िता ने 12 लाख का लोन लिया और कुछ पैसे उधार भी लिए। लगभग 8 लाख ‘1xdotcom’ से जुड़े खातों में उसने ट्रांसफर किये।

जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की, तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हुए और पता चला कि यह ठगी का कोई इकलौता मामला नहीं है, बल्कि इसके तार कई अन्य पुलिसकर्मियों से जुड़े हैं। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा और पुलिस को पता चला कि करीब 20 महिला कांस्टेबल इसी तरह विक्रांत का शिकार हुईं होंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; सड़क निर्माण स्थल पर विस्फोट, शिक्षिका समेत 7 लोगों की मौत, जांच के निर्देश

    अमरावती, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले में शनिवार को सड़क निर्माण स्थल के पास हुए भीषण विस्फोट में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 7 लोगों की…

    CRIME; पामगढ़ में पार्षद और निजी क्लीनिक संचालक की मौत से मचा हड़कंप, शराब सेवन और पैसों के लेनदेन की चर्चा

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत पामगढ़ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच