CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. जहां अफीम की खेती की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि करीब 9 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी. खास बात यह है कि अफीम के पौधे मक्का के पेड़ों के बीच में उगाए गए थे, ताकि बाहर से देखने पर किसी को आसानी से इसका पता न चल सके. खेतों में उगाई गई अफीम को देखकर लोग भी हैरान रह गए. इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आया, जिन्‍हें प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया.

1 ग्राम अफीम की कीमत 5 हजार रुपये

जानकारी के मुताबिक, यहां उगाई जा रही अफीम की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि एक ग्राम अफीम की कीमत करीब 5 हजार रुपये तक मिलती है. इसी वजह से यह खेती अवैध रूप से बड़े पैमाने पर की जा रही थी. मक्का के बीच अफीम के पौधे लगाकर इसे छिपाने की कोशिश की गई थी, ताकि किसी को इसके बारे में शक न हो सके.

भाजपा नेता को पार्टी ने किया निष्‍कासित

इस मामले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. अफीम की खेती के आरोप में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश जारी होने के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

वहीं विस्तार न्यूज ने इस मामले में विनायक ताम्रकार से बातचीत भी की. विनायक ताम्रकार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप गलत हैं और ये आरोप बदला लेने की भावना से लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि गांव के सरपंच उनसे व्यक्तिगत दुश्मनी रखते हैं, इसलिए उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं.

भूपेश बघेल पहुंचे घटनास्‍थल

बता दें कि बीते 6 मार्च को एक लिखित शिकायत के आधार पर दुर्ग में विनय ताम्रकार के समुदाय स्थित फार्म हाउस में जांच के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची थी. यहां 9 एकड़ की जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती करते पाया गया. इस पूरे मामले के वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं. मामले के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इतना ही नहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल स्‍थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समुदाय स्थित घटनास्‍थल पर भी पहुंचे. भूपेश बघेल ने निरीक्षण के बाद सियासी हलचल और बढ़ गई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    लखनऊ , डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जमीन से 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक उनके हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। जिससे…

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    0 बर्खास्त हो चुका है एक सिपाही महासमुंद,  जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम