CRIME; उफनती महानदी में पैरों में जंजीर बंधी महिला, बांधकर फेंके जाने की आशंका

रायगढ़, नवगठित सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब उफनते हुए महानदी में एक जंजीर में बंधी महिला को मछुआरों ने सुरक्षित बचाया हैं। महिला के जीवित रहने पर आश्चर्य तथा जंजीर बंधे होने से झंकझोर कर रख दिया है। जिससे उसे फेंके जाने की बात कही जा रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रकरण में जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिसा के झारसुगडा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुआरों ने उफनती महानदी में बहती हुई एक महिला को सुरक्षित बचाया है। मछुआरों के द्वारा महिला से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम सरोजनी रणवीर बताते हुए कहा कि वह नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्रा गांव की रहने वाली है और तकरीबन 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है।

वहीं, 20 किलोमीटर तक बहकर आई महिला के दोनों पैरों में लोहे की जंजीर से बंधे होने के बावजूद महिला की जान बच गई। इसके बाद से उसे बचाने वाले मछुआरों भी इसे आश्चर्य मान रहे हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और महिला को उसके गांव भेजने की तैयारी की जा रही है।

महिला को मछुआरों ने बहते देखा

महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के अनुसार उन लोगों ने महिला को बहते आकर देखा, जैसे पास में किनारे दिखी तो सभी दौड़कर गये, उसे बचाकर लाये और नाव में लाकर बैठाया। उसको खाना-पानी और कपड़ा लाकर दिया है। महिला के पैरों में लोहे की जंजीर बंधी होने से आशंका जताई जा रही है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बहरहाल पूरे घटनाक्रम लोगों ने पुलिस प्रशासन को भी दिए हैं पुलिस भी मामले को गंभीर समझते हुए पूरे प्रकरण में सूक्ष्मता से जांच पड़ताल कर रही है। ताकि इस तरह की कृत्य करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र