CRIME; एकाएक करोड़पति बने भिलाई के पार्षद परिवार की खुली पोल, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

दुर्ग, नगर निगम भिलाई की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला करोड़ों रुपए के भूमि और खनन संपत्ति के लेनदेन से जुड़ा है।

उतई थाना पुलिस ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) पाटन, शीतल निकुंज ने 31 जुलाई 2026 को पारित आदेश में परिवादी बीबी सिंह द्वारा दायर आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उतई थाना प्रभारी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3), 318(4), 338, 336(3) एवं 340 के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

परिवादी बीबी सिंह ने आरोप लगाया है कि 29 जनवरी 2024 को रीता सिंह की ग्राम छांटा, तहसील पाटन स्थित खदान और अन्य भूमि, टाटा हिटाची मशीन तथा भारत बेंज टिपर वाहनों के विक्रय को लेकर इकरारनामा किया गया था। सौदे की कुल राशि 4.50 करोड़ रुपए तय हुई थी, जिसमें से 4.39 करोड़ रुपए आरोपियों को दिए जा चुके हैं।

परिवादी का आरोप

Bhilai Nagar Nigam: आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया। जिन भूमि खसरों का सौदा किया गया, उनमें से कुछ पहले से अन्य व्यक्तियों के नाम पर थीं, जबकि कुछ भूमि दान भूमि अथवा ऐसी श्रेणी की थी, जिसे विक्रय करने का अधिकार नहीं था। इसके अलावा कुछ संपत्तियां बैंक में बंधक होने के बावजूद उनके संबंध में सही जानकारी नहीं दी गई। परिवादी का आरोप है कि आश्वासन देने के बावजूद बैंक की एनओसी, खन पट्टा और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

पहले नहीं दर्ज की एफआईआर, तब कोर्ट गया

बीबी सिंह का कहना है कि फरवरी 2026 में उतई थाना और दुर्ग पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने उपलब्ध दस्तावेजों और पुलिस जांच प्रतिवेदन का अवलोकन करने के बाद एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। फिलहाल उतई पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार अपराध दर्ज कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    रायपुर, ईडी ने भारतमाला परियोजना घोटाले में 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया। इसमें 8.09 करोड़ की जमीन और 4.69 करोड़ रुपए के शेयर एवं म्यूचुअल…

    RAPE; शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, लोरमी के नामी बिल्डर के खिलाफ एफआईआर

    बिलासपुर, शादी का झांसा देने एवं कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र