CRIME; तीन फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ एफआईआर दिवाली के दौरान हुई थी तीन श्रमिकों की मौत

रायपुर. पुलिस ने दिवाली के दौरान सिलतरा और उरला की फै‌ष्ट्रिरयों में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में जांच के बाद अब जुर्म दर्ज किया है. उरला पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर को मां कुदरगढ़ी स्टील कंपनी में सुरक्षा उपकरणों के बगैर काम कर रहे साखूराम नवरतन 54 वर्ष का हाथ कन्वेयर बेल्ट में फंस गया था. इससे उसका हाथ बुरी तरह कुचल गया और सीने में भी गंभीर चोटें आईं. एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जांच में पता चला कि प्रबंधक की ओर से लापरवाही बरती गई. लिहाजा पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 106 (1), 289 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया. अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

लोहे की प्लेट से टकराकर फीटर ने तोड़ा दम, डस्ट से झुलसकर भी मौत

इधर 2-3 नवंबर की दरम्यानी रात डेढ़ बजे हिन्दुस्तान धातु कम्पनी के रोलिंग मिल ग्राम मुरेठी सिलतरा में हादसा हुआ. फीटर का काम करने वाले जितेन्द्र सिंह पाल पिता हरकेश सिंह पाल 31 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 01 वीर सावरकर नगर जनता कॉलोनी कबीर नगर की लोहे की गर्म प्लेट से टकरा जाने से जान चली गई. पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद कर्मियों में शामिल मुन्ना ठाकुर देवरिया उत्तरप्रदेश, गजेन्द्र सिन्हा बेरला जिला बेमेतरा व धनेश वर्मा हीरापुर का बयान दर्ज किया. 

हादसे के बाद जितेन्द्र सिंह को एन के डी अस्पताल बीरगांव में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पाया कि कारखाना अधिभोगी द्वारा सुरक्षा उपकरणों के बगैर जोखिम भरा काम कराया जा रहा था. सिलतरा पुलिस ने 21 नवंबर को संस्थान के अधिभोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना प्रारंभ कर दी है. 21 को ही सिलतरा स्थित एसकेएस कंपनी के अधिभोगी के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक 9 नवंबर को कर्मी जामवंत वर्मा पिता रूपराम वर्मा 23 वर्ष निवासी बस्तीपारा सिलतरा मशीनरी कीलन भट्ठी में काम के दौरान 3-4 बजे गर्म डस्ट गिरने से झुलस गया. 11 नवंबर की शाम को उपचार के दौरान कालडा बर्न अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BLACKMAI LING; होटल कारोबारी दीपक टंडन को कोर्ट से झटका, जमानत देने से इनकार

    रायपुर, फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI टूल की मदद से लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार रायपुर के होटल…

    ACCIDENT; बस की टक्कर से 3 लोगों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप, राम सप्ताह में शामिल होने जा रहे थे

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी बीच सक्ती जिले…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..