CRIME; नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में डॉक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, अब तक गिरोह के 6 सदस्य पहुंचे सेंट्रल जेल

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में डॉक्टर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में डॉक्टर खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा शामिल हैं। खुलासा में पुलिस ने बताया कि आरोपी अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करते थे। इसके जरिए नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को अंजाम दिया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

नवजात शिशु खरीद-फरोख्त मामले में पहले तीन महिला आरोपियों कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ और मामले की विवेचना के दौरान तीन अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने डॉ. खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी डॉ. खिर सिंधु महानंद नवजात शिशु के क्रेता यानी लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करता था। इसके बाद वह यह डिस्चार्ज टिकट महिला आरोपी कृतिका साहू को उपलब्ध कराता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष 2026 में कुल तीन डिलीवरी होने और 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी है। आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया के उपचार से संबंधित दस्तावेज और ओपीडी रिकॉर्ड रजिस्टर भी जब्त किया गया है।

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बनाते थे निशाना

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रकाश कुमार कौरव पुरुष नर्स का काम करता था। वह अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर कृतिका साहू, गीतिका नाग, अहिल्या नामदेव और अन्य आरोपियों के साथ नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में शामिल था।आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और अविवाहित गर्भवती महिलाओं की तलाश करते थे। इसके बाद उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। प्रसव के बाद नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त का सौदा किया जाता और उससे मिलने वाली रकम को आपस में बांट लिया जाता था। वहीं आरोपी अश्वनी शर्मा नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के एवज में होने वाले पैसों के लेन-देन का काम करता था। मामले में प्रार्थिया को भी इसी तरीके से प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पहले तीन महिलाओं की हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ था, जब ओडिशा की एक गर्भवती महिला को निःशुल्क प्रसव और उपचार का झांसा देकर रायपुर बुलाया गया था। प्रसव के बाद उसके नवजात बच्चे को बेचने के इरादे से महिला को बच्चे समेत बंधक बना लिया गया था। महिला की शिकायत पर आजाद चौक थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया था।

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. कृतिका साहू (34 वर्ष), निवासी आमापारा रामकुंड, थाना आजाद चौक, रायपुर।
  2. अहिल्या नामदेव (40 वर्ष), निवासी सीतानगर गोगांव, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।
  3. गीतिका नाग (36 वर्ष), निवासी स्टोर पारा पुरैना, भिलाई-3, जिला दुर्ग।
  4. डॉ. खिर सिंधु महानंद (45 वर्ष), निवासी मोतीलाल नगर कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
  5. प्रकाश कुमार कौरव (45 वर्ष), निवासी कपिस विहार, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर।
  6. अश्वनी शर्मा (38 वर्ष), निवासी रामकुंड विहार, थाना आजाद चौक, रायपुर।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; राजधानी में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त, 3 महिलाएं अरेस्ट,उडीसा की महिला को नवजात के साथ बनाया बंधक

    रायपुर, राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस सनसनीखेज मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।शुरुआती…

    AACTION; 5 लाख रुपए की कॉस्मेटिक सामग्री समेत 12 प्रकार की मशीनें और 8 प्रकार के कच्चे माल जब्त, तीन उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

    0 बिना वैध अनुज्ञप्ति कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करने वाली फर्म पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर की टीम ने बिना वैध निर्माण…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत