CRIME; फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर 37 लाख से ज्यादा की ठगी, लड़कियों की फोटो भेजकर लड़कों को दिया झांसा

राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगाव जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र में चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” नाम से संचालित इस ठगी रैकेट के दो संचालक गिरफ्तार कर लिए गए. पुलिस ने एक साल के बैंक स्टेटमेंट की जांच में कुल 37,69,000 रुपये की ठगी का खुलासा किया है.

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को अज्ञात सूत्रों से सूचना मिली कि सृष्टि कॉलोनी में युवकों को फर्जी रिश्ते का लालच देकर पैसे ठगे जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने की. जांच में अपराध पुष्ट होने पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 135/2026 दर्ज किया गया. थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू की टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया. आरोपी नेहा पाठक (23 वर्ष), निवासी लेबर कॉलोनी, वार्ड नंबर 17, थाना सिटी कोतवाली और धर्मेंद्र मानिकपुरी (32 वर्ष), निवासी ग्राम जंगलपुर, जिला कबीरधाम (हाल मुकाम रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, राजनांदगांव) हैं.

लड़कियों की फोटो भेजकर लड़कों को दिया झांसा

पूछताछ में पता चला कि दोनों ने युवतियों की फोटो इंटरनेट से डाउनलोड कर 2286 फर्जी प्रोफाइल बनाईं. इन फर्जी आईडी से युवकों को व्हाट्सएप पर “सुंदर लड़की मिल रही है, बात करवाएंगे” कहकर संपर्क किया जाता था. फिर रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये तक वसूले जाते थे. पैसे लेने के बाद किसी न किसी बहाने से संपर्क काट दिया जाता था.

37 लाख से ज्यादा की ठगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल और 9 रजिस्टर/कॉपी जब्त किए. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2), 112(2), 319, 336(2), 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66-D के तहत मामला दर्ज किया गया. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार