CRIME; बदमाशी करने से रोका तो दरवाजा बंद कर घर में लगाई आग, मां-बेटा जिंदा जले, दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले के भैंसापसरा गांव के एक घर में हुई आगजनी के मामले का पुलिस ने गत दिवस राजफाश किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुंडागर्दी करने से मना करने पर आरोपियों ने पिछले सप्ताह शनिवार को घर में आग लगा दी थी। इस घटना में मां-बेटे जिंदा जल गए थे। वहीं बेटी और नातिन गंभीर रुप से झुलस गए थे।

एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात भैंसापसरा गांव में कमला साहू के घर आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी में कमला साहू (60 वर्ष) और बेटे सोनू साहू (28 वर्ष) जिंदा जल गए। वहीं कमला की बेटी रानू साहू (34 वर्ष) और नातिन संध्या साहू (10 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए थे। कमला साहू के पड़ोस का रहने वाला करन बघेल उर्फ भुखऊ (23) और दौलत सोनवानी (26) ने इस वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आदतन बदमाश हैं। दोनों युवक अक्सर साहू परिवार से छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद करते रहते थे। दोनों आरोपियों को परिवार ने घर के आसपास बैठने से मना किया था। इसी बात को लेकर परिवार वालों की हत्या की प्लानिंग की थी।

पहले लगाई आग, फिर दरवाजा बंद कर हो गए फरार

घटना के दिन आरोपितों ने घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोस के दो युवकों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

    *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* नारायणपुर, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस…

    SUICIDE; सूदखोरी के दो आरोपी हिरासत में, आर्थिक तंगी ने ले ली परिवार के 5 लोगों की जान, सूदखोरों के आतंक के साए में था परिवार

    रायपुर, राजधानी रायपुर के टिकरापारा में पांच लोगों की सामूहिक खुदकुशी और हत्याकांड मामले में अब पुलिस की तफ्तीश सूदखोरों के आतंक की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक,…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’