CRIME; भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मारने की साजिश का खुलासा, 2 लाख रुपए की सुपारी का मामला

दुर्ग, भिलाई नगर से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को जान से मारने की साजिश रचे जाने और कथित तौर पर दो लाख रुपये की सुपारी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जिसमें कहा गया कि विधायक देवेंद्र यादव को जान से मारने पर दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

इसमें अंकित नाम के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट कर किसी शुभम नाम के युवक पर हत्या की सुपारी देने की जानकारी दी है। ये मामला सामने आने के बाद विधायक देवेंद्र यादव के मीडिया प्रतिनिधि देवेश पाणिग्राही ने दुर्ग एसएसपी से इसकी शिकायत कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को इंस्टाग्राम में अंकित नामक युवक ने मैसेज कर बताया कि शुभम नामक युवक उनके हत्या की साजिश रच रहा है। शुभम ने उसे दो लाख रुपये की सुपारी देकर विधायक देवेंद्र यादव को मारने के लिए बोला था।

अंकित ने इंस्टाग्राम पर इस संबंध में एक वायस मैसेज भेजा है और उसमें पूरी जानकारी दी है। वायस मैसेज में अंकित ने बताया कि वह पावर हाउस स्टेशन पर शुभम से मिला था। शुभम ने उसे 500 रुपये दिए और वहां की पुलिस को भी दारू की बोतल दी। शुभम ने अंकित से कहा दो लाख रुपये ले ले और विधायक देवेंद्र यादव की फोटो दिखाते हुए उनकी हत्या करने की बात कही। शिकायतकर्ता देवेश पाणिग्राही ने मैसेज के स्क्रीनशाट और वायस मैसेज की रिकार्डिंग के साथ दुर्ग एसएसपी से शिकायत की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बेकाबू बस पेड़ से टकराई; छह यात्रियों की मौत,तीस से ज्यादा घायल

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में मनेद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में अब तक छह लोगों…

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच