CRIME; युवती ने कालेज में प्रोफेसर को पीटा!, आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप

रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोपों से नाराज युवती अपने होने वाले पति के साथ कॉलेज पहुंची, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, इसलिए आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार, शासकीय महाविद्यालय कुंजारा, लैलूंगा में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि प्रोफेसर पिछले करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहे थे। उसने आरोप लगाया कि प्रोफेसर उस पर संबंध बनाने का दबाव भी डालते थे, जिससे वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी।

युवती ने बताया कि लगातार कथित उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपने होने वाले पति के साथ सीधे कॉलेज पहुंची। वहां प्रोफेसर से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में युवती ने उन्हें थप्पड़ मार दिए। युवती का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह कानूनी लड़ाई जारी रखेगी। उसने अन्य पीड़ित लड़कियों से भी सामने आने और उसका साथ देने की अपील की। युवती ने कहा कि वह चाहती है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने क्या कहा?

लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार समझौते के बाद मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा