CRIME; राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, इन दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं…

रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक साथ औचक जांच अभियान चलाया गया.

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस की 15 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे. यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) रॉबिन्सन गुरिया, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल और पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में तीनों जोन में एक साथ की गई. इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में टीमों ने स्पा सेंटरों की फाइलों और व्यवस्थाओं को खंगाला.

दो स्पा सेंटरों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सघन जांच के दौरान डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित ‘एलिना स्पा सेंटर’ और पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबुजा मॉल में संचालित ‘ला थाई स्पा सेंटर’ में आपत्तिजनक वस्तुएं पाई गईं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कानूनी कदम उठाए हैं. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटरों पर आगे भी ऐसी सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी. नियमों की अनदेखी मिलने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

इन दस्तावेजों और बिंदुओं की हुई जांच

  • ग्राहकों के आने-जाने का रिकॉर्ड रजिस्टर
  • सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और रिकॉर्डिंग क्षमता
  • संचालक, मैनेजर और कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन
  • कर्मचारियों के आयु संबंधी दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर
  • परिसर के लीज, किराया और स्वामित्व से जुड़े वैध कागजात
  • किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि की जांच
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, चालक फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में…

    CRIME; दो पक्षों में विवाद के बाद बिलासपुर में देर रात भयंकर बवाल… भारी पुलिस बल तैनाती के बाद धारा 144 लागू

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोशल मीडिया पर हिंदू विरोधी कमेंट्स को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. तनाव बढ़ने के बाद पथराव हो गया. बीच-बचाव करने पहुंची…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….