CRIME;एयरलाइंस अफसर के बेटे पर दुष्कर्म का केस, आरोप लगाने वाली युवती के कारण सात लोगों की हो चुकी है मौत

इंदौर, चंदन नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर एयरलाइंस अफसर इम्तियाजुद्दीन कुरैशी के बेटे अयानुद्दीन कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। युवती ब्यूटीशियन है। आरोपी छह साल से संपर्क में था। रिपोर्ट लिखवाने वाली युवती के कारण ढाई साल पूर्व स्वर्णबाग कालोनी में अग्निकांड  हुआ था। इसमें सात लोगों की मौत हुई थी। पुलिस के मुताबिक, युवती की आरोपी अयानुद्दीन से मुंहबोले भाई के जरिये मुलाकात हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। युवती उसके साथ दूसरे शहरों में भी जाने लगी। अप्रैल 2018 में अयानुद्दीन ग्रीन पार्क कालोनी स्थित घर ले गया और शादी करने का बोलकर शारीरिक संबंध बनाए। पांच साल तक आरोपी शोषण करता रहा। शादी के बारे में पूछा तो कहा मां राजी नहीं है। युवती ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाई।

फोटो और वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोप है कि अयानुद्दीन 23 नवंबर को घर आया और मारपीट की और शारीरिक संबंध बनाए। उसने धमकी दी कि रिपोर्ट करने गई तो फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। पीड़िता तीन साल पूर्व विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णबाग में रहती थी। उसकी संजय दीक्षित उर्फ शुभम से दोस्ती थी। अयानुद्दीन के संपर्क में आने के कारण संजय से विवाद होने लगा। गुस्से में उसने युवती की स्कूटी में आग लगा दी। आग पूरी इमारत में फैल गई और उसमें रहने वाले सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…