CRIME;वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर भिलाई की महिला से 41 लाख की ठगी, अब काट रही थाने के चक्‍कर

 दुर्ग, भिलाई हाउसिंग बोर्ड निवासी एक महिला को वर्क फ्राम होम का झांसा देकर उससे 41 लाख 21 हजार 869 रुपये की ठगी की गई है। आरोपियों ने घर बैठे ऑनलाइन कार बुकिंग का काम करने के नाम पर महिला को अपने झांसे में लिया और शुरुआत में उसे काम के बदले रुपये भी दिए। इस तरह से भरोसा जीतने के बाद आरोपितों ने महिला से अकाउंट नेगेटिव होने का झांसा देकर 64 बार में कुल 41 लाख 21 हजार 869 रुपये अपने खाते में जमा करवाकर उससे ठगी की। घटना की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड निवासी टीना आशीष जनबंधु नाम की महिला ने घटना की शिकायत की है। 18 दिसंबर 2023 को पीड़िता को मैरी शाह नाम की एक महिला ने टेलीग्राम पर मैसेज किया और उससे पूछा कि वो घर बैठे काम करके रुपये कमाना चाहती है?

ठग ने महिला को इस तरह जाल में फंसाया

पीड़िता ने इसके लिए हामी भरी तो महिला ने उससे कहा कि वो उसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रही है। इसके बाद उसके पास अनघा विश्वनाथ नाम की महिला का मैसेज आया और उसने उससे कहा कि उनकी कंपनी ऑनलाइन कैब बुक करने का काम करती है। पहले दिन ट्रायल के तौर पर उसे 28 कैब बुकिंग का काम दिया गया। जिसके बदले में पीड़िता को 976 रुपये का भुगतान भी किया गया। इसके बाद अनघा विश्वनाथ नाम की महिला ने कहा कि यदि वो रोजाना 10 हजार रुपये लगाकर 84 बुकिंग करती है तो उसे सात हजार 651 रुपये मिलेंगे। पीड़िता ने 10 हजार रुपये जमा किया तो उसे लाभ का सात हजार 651 रुपये अतिरिक्त मिला।

इसके बाद पीड़िता को आरोपियों पर भरोसा हो गया। इसके बाद कार्तिक नायर और सकर (मलेशिया) नाम के लोगों ने भी पीड़िता से बात की। पहले लाभ मिलने के बाद पीड़िता ने ज्यादा राशि लगाकर काम करना शुरू किया तो उसका अकाउंट नेगेटिव कैटेगरी में दिखाने लगा। इस पर आरोपियों ने कहा कि नेगेटिव अकाउंट को पाजिटिव में लाने के लिए रुपये जमा करने होंगे। आरोपितों पर भरोसा करके पीड़िता ने 64 बार में कुल 41 लाख 21 हजार 869 रुपये जमा कर दिया। इसके बाद पीड़िता का अकाउंट पाजिटिव में आ गया और उसमें लाभ समेत कुल 76 लाख 54 हजार 437 रुपये की राशि दिखने लगी।पीड़िता ने अपने रुपये निकालने के लिए विड्राल फार्म भरा तो आरोपियों ने कहा कि यदि उसे रुपये निकालने हैं तो उसे पहले 15 लाख 30 हजार 887 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद पीड़िता को अहसास हुआ कि वो ठगी का शिकार हो गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……