CYCLON; अर्नब, मुरासु के बाद अब छत्तीसगढ़ में तूफान अकवान का दिखेगा असर, 19 नवंबर से हो सकती है बारिश

रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. तूफान अर्नब और मुरासु के बाद राज्य में नए तूफान की एंट्री होने वाली है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में 3 हफ्ते के अंदर ये तीसरा चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है. बीते दिन को वहां एक वायुमंडलीय दबाव बन गया है. अगर यह पूरी तरह से तूफान में बदल गया तो इसका नाम अकवान रखा जाएगा.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 13 साल में ऐसा पहली बार होगा जब 20 दिन के अंदर ही खाड़ी में तीन-तीन चक्रवात बन रहे हों. रविवार को खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसे डिप्रेशन कहा जाता है. मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम सोमवार तक चक्रवात का रूप ले सकता है.

20 और 21 नवंबर को हो सकती है बारिश

17 नवंबर तक यह और ताकतवर होकर गंभीर चक्रवात बन सकता है. इसके बाद इसका असर छत्तीसगढ़ पर भी दिखेगा. अनुमान के मुताबिक 19 नवंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगेंगे और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. 20 और 21 नवंबर को कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है. हालांकि 18 नवंबर तक मौसम साफ और सूखा बना रहेगा। यानी अभी चार दिन बारिश से राहत मिलेगी।

2013 में भी दिखा था ऐसा ही नजारा

मौसम विभाग के मुताबिक 2013 में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. उस साल 19 नवंबर को हेलेन, 23 नवंबर को लहर और 6 दिसंबर को माडी तूफान आया था. उसी साल अक्टूबर में फाइलिन तूफान ने भी तबाही मचाई थी. यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच कुल चार तूफान बने थे. अब 2026 में फिर वैसा ही पैटर्न बन रहा है.

राज्य में अलर्ट जारी

उधर ओडिशा सरकार ने इस तूफान को लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है. तटीय और दक्षिणी जिलों में बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में ही यह साफ हो पाएगा कि तूफान कहां टकराएगा. ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को सतर्क रहने को कहा गया है. डिप्रेशन में हवा की रफ्तार 31 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहती है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CYCLON; बंगाल की खाड़ी में बन रहा अत्यंत भीषण चक्रवात, 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव तेजी से सक्रिय होकर एक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को…

    RAIN; सोते-सोते काल के गाल में समा गया पूरा परिवार, मलबे से निकले पांच शव; छह लोग अब भी लापता

    भुबनेश्वर, ओडिशा के गंजाम जिले के भूस्खलन प्रभावित घिड़ीपाबली गांव में गुरुवार को पांच और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही गांव में मरने वालों की संख्या सात हो…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत