POLITICS; कर्मचारी हड़ताल पर, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव विदेश दौरे पर, सरकार भगवान भरोसे

0 दीपक बैज बोले- किसान यूरिया, पानी के लिए परेशान- मुख्यमंत्री घूमने चले जापान

रायपुर , प्रदेश में अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर है, सरकारी कामकाज ठप्प पड़ा है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी विदेश घूमने निकल गये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में मितानिनें हड़ताल पर है, 16000 से अधिक एनआरएचएम के कर्मचारी हड़ताल पर है, पटवारी हड़ताल पर है, फ़ेडरेशन के अधिकारी कर्मचारी संगठन कल से हड़ताल पर जा रहे है। प्रदेश में अराजकता के हालात है। ऐसे में मुख्यमंत्री का विदेश प्रवास का जाना साबित करता है कि सरकार भगवान भरोसे चल रही है।
दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है, रोज हो रही हत्याओं, लूट, चाकूबाजी, बलात्कार की घटनाओं की समीक्षा कर जनता को राहत पहुंचाने के बजाय मुख्यमंत्री तफरी करने विदेश निकल गये। प्रदेश में यूरिया की कमी तथा बिजली कटौती के कारण किसानों में हाहाकार मचा है। फसल बर्बाद हो रही है। मुख्यमंत्री, राज्य की 80 प्रतिशत आबादी किसानों की चिंता छोड़कर विदेश प्रवास पर चले गये है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर 10 दिनों के लिए गये है, वे जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। कुछ दिन पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी एक हफ्ते के अमेरिका प्रवास पर गये थे उनके वहां जाने का प्रदेश को क्या फायदा हुआ, आज तक उन्होंने प्रदेश की जनता को नहीं बताया। उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी विदेश होकर आये है। अब मुख्यमंत्री जा रहे उम्मीद है कि उनके विदेश यात्रा का प्रदेश को कुछ फायदा मिलेगा क्योंकि इन विदेश यात्राओं पर प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का लाखों रूपया खर्च होता है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके विदेश यात्रा का एजेंडा क्या है?

  • Related Posts

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई