FRAUD; बिना अनुमति, बिना क्लास अटेंड किए 60 सरकारी इंजीनियर्स ने किया एमटेक,जांच की उठी मांग

0 प्रमोशन और वेतन वृद्धि के लिए रावतपुरा सरकार एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में डिग्री का खेल!

रायपुर, मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाले के बाद अब रावतपुरा सरकार एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से जुड़ी एक और कारनामे का खुलासा हुआ है. जिसमें छत्तीसगढ़ के सरकारी इंजीनियरों को बिना अनुमति एवं बिना अध्ययन के लगभग 60 इंजीनियरों को एमटेक उपाधि दिए जाने का मामला शामिल है।

यह मामला हाल ही में तब उजागर हुआ, जब इनमें से कुछ इंजीनियरों ने स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के बाद वेतन वृद्धि के लिए विभाग में आवेदन किया। हालांकि, इनमें से अधिकांश को पहले ही दो-दो वेतन वृद्धि मिल चुकी थी। बाकी के इंजीनियरों के जरिए हुए खुलासे के बाद अब मामले की जांच की मांग उठ रही है। इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने कुलाधिपति को विभागवार एक-एक इंजीनियर की सूची देते हुए उनकी उपाधियों की वैधता जांचने और दी गई वेतन वृद्धि पर रोक लगाने तथा पुनर्वसूली की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के जल संसाधन, पीएचई, लोनिवि और नगरीय प्रशासन विभाग में कार्यरत कुछ अधिकारियों ने अपने प्रमोशन और वेतन वृद्धि के लिए एक युक्ति अपनाई। वर्षों पहले इन विभागों में नियुक्ति के समय सभी अधिकारी केवल बीटेक या पालिटेक्निक डिप्लोमा पास थे। लेकिन अचानक लगभग 60 इंजीनियरों ने बिना क्लास अटेंड किए एमटेक की स्नातकोत्तर उपाधि हासिल कर ली। 4 सेमेस्टर वाले इस एमटेक कोर्स के लिए अधिकांश इंजीनियरों ने विभाग से अध्ययन अवकाश भी नहीं लिया। मोटी फीस मिलने के बाद रावतपुरा प्रबंधन ने अटेंडेंस को लेकर कोई आपत्ति नहीं की और हरी झंडी दे दी। इस तरह ये इंजीनियर फील्ड और दफ्तर में काम भी करते रहे और कोर्स भी पूरा कर लिया। इस दौरान उन्हें पूरी तनख्वाह भी मिलती रही।

अनियमितताओं की जांच करने डायरेक्टर सीबीआई को ईमेल

आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर का कहना है कि सामान्य तौर पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति न होने पर नियमित विद्यार्थियों को सजा भुगतनी पड़ती है, जबकि इस मामले में नियमों की अनदेखी कर डिग्रियां बेची गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाले की जांच कर रही देश की शीर्ष जांच एजेंसी सीबीआई से रावतपुरा सरकार एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के अन्य सभी कोर्सों की वैधता और उनमें हो रही अनियमितताओं की भी जांच करने का अनुरोध डायरेक्टर सीबीआई को ईमेल के माध्यम से किया है।

  • Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई