RMC; प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन भुगतान में विलम्ब, अनशर्यान सर्विसेस प्रा.लि. जबलपुर का ठेका एफडीआर राजसात कर निरस्त

रायपुर, नगर निगम रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर रायपुर नगर पालिक निगम में प्लेसमेंट के माध्यम से कार्यरत 57 कंप्यूटर ऑपरेटर और 2 स्टेनोग्राफर को समयावधि में वेतन भुगतान ना कर अनावश्यक पत्र व्यवहार कर समय बर्बाद करने पर और समयावधि में प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण विगत 25 नवंबर 2025 के आदेश अनुसार अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड अमनपुर जबलपुर ( मध्यप्रदेश) द्वारा जमा की गयी सुरक्षा निधि एफडीआर की राशि को राजसात करते हुए ठेका निरस्त कर दिया गया है.
कार्यादेश जारी होने उपरांत अनुबंधित एजेंसी द्वारा सभी कर्मचारियो का माह दिसंबर 2025 का वेतन भुगतान किया जाना था जो कि आज दिनांक तक लंबित है। नगर निगम रायपुर ने सर्वप्रथम संदर्भित पत्र क्रमांक-1 के माध्यम से अनुबंध की कंडिका क्रमांक-13 अनुसार 5 तारीख तक कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किये जाने एवं एजेंसी द्वारा प्रस्तुत बिल में ई.पी.एफ., ई.एस.आई.सी. की राशि भुगतान संबंधित चालान प्रस्तुत नहीं करने के कारण पत्र प्रेषित किया गया था, किंतु एजेंसी द्वारा कर्मचारियों को वेतन भुगतान नही किया गया एवं एजेंसी द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक न होने के कारण एजेंसी को पत्र क्रमांक-2 के माध्यम से पुनः पत्र प्रेषित किया गया ।
सम्बंधित अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान द्वारा चाही गई फॉर्म एजेंसी को उपलब्ध कराया जा चुका है एजेंसी द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर/स्टेनोग्राफर की चाही गई जानकारी बैक विवरण, UAN No., ESIC No. आधार कार्ड कर्मचारियों के मार्कशीट की फोटो कॉपी आदि नगर पालिक निगम रायपुर का रजिस्ट्रेशन नंबर आदि एजेंसी को उपलब्ध कराया जा चुका है। एजेंसी को विगत दिनांक 29 जनवरी.2026 को अपरान्ह 12 बजे तक सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया था, किंतु आज दिनांक तक अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यायान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड अमनपुर जबलपुर ( मध्यप्रदेश ) द्वारा कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है।
अतः समयावधि में कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण सम्बंधित अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान कालीमठ मन्दिर के पास अमनपुर जबलपुर (मध्यप्रदेश,) द्वारा जमा की गई सुरक्षा निधि की राशि एफ.डी.आर. दिनांक 23 सितम्बर 2025 को राजसात करते हुए अनुबंधित एजेंसी का ठेका निरस्त कर दिया गया है।




