PROTEST;आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, लुत्ती डैम हादसे में मृतक के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग

अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले के धनेशपुर गांव में लुत्ती (सतबहिनी) डैम हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनएच-343 पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान खैरवार समाज के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवारों को उचित मुआवजा और शासकीय नौकरी देने की मांग उठाई। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इस मामले पर बलरामपुर एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि लुत्ती डैम हादसे के संबंध में विरोध प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

लुत्ती डैम टूटने से 7 लोग बहे, 6 के शव बरामद, एक अब भी लापता

बता दें कि 2 सितंबर की रात तातापानी थाना क्षेत्र के धनेशपुर गांव स्थित 50 साल पुराना लुत्ती डैम टूट गया था। अचानक हुए इस हादसे में दो घर बह गए और सात लोग पानी में बह गए। अब तक छह लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जबकि तीन साल की एक मासूम अब भी लापता है। इस हादसे में खैरवार समाज के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। बताया गया कि भारी बारिश के कारण लबालब भरे डैम के टूटने से यह घटना हुई थी। हादसे ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया था। राहत और बचाव कार्य प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से चलाए गए।

मंत्री की प्रभावित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा 

इधर लुत्ती डैम टूटने से प्रभावित ग्रामीणों की पीड़ा को बांटने कृषि मंत्री रामविचार नेताम जिला अस्पताल बलरामपुर पहुँचे। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना और ढांढस बंधाया। मंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सर्वाेत्तम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती श्रीमती रेवती से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि यह संकट की घड़ी है, सरकार आपके साथ खड़ी है। आपके उपचार और पुनर्वास में हर संभव मदद किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थेे।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर