CRIME; नगर पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद जागे लोग, अनैतिक कार्य में लिप्त चार महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

महासमुंद, राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के किनारे चल रहे अनैतिक कारोबार से त्रस्त तुमगांव नगर पंचायत के लोगों ने खुद ही बीड़ा उठाते हुए चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और मुंबई की रहने वाली इन महिलाओं को तुमगांव पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

अनैतिक गतिविधियों से त्रस्त लोगों का कहना है कि एनएच 53 के किनारे काफी समय से यह काम चल रहा है. आज सूचना मिली की कुछ महिलाएं आई हैं, जिसके बाद पार्षद के साथ वहां गए, और मौके पर मिली चारों महिलाओं को पुलिस के हवाले किया गया है. इन महिलाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि लोगों ने कुछ महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. इन पर अनैतिक कार्य में संलिप्त होने का आरोप है. पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है. जैसी बात सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की थी. उसके दूसरे दिन पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोप में अध्यक्ष को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अबकी बार तुमगांववासियों ने अनैतिक कार्य में संलिप्त चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. देखना होगा कि पुलिस की जांच में आखिरकार क्या तथ्य निकलकर सामने आता है, और क्या कार्रवाई की जाती है.

  • Related Posts

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…