PROTEST;अभिनेता आमिर खान के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने जताया आक्रोश

0 आमिर खान द्वारा श्री गुरुनानक देव का रूप धारण किये जाने के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग

रायपुर, गुरुनानक फिल्म में अभिनेता आमिर खान द्वारा सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का रोल अदा करने और उनकी वेशभूषा, पहनावा की नकल करने के फोटो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने इसका विरोध किया है। इस वायरल पोस्टर में आमिर खान सिक्खों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के रूप में नजर आ रहा है, श्री गुरु नानक देव जी की वेशभूषा और उन्हीं की तरह हाथ उठाकर आशीर्वाद की मुद्रा में पोज दे रहा है, सिक्ख धर्म में हमारे किसी भी गुरु का भेष धारण करना, नकल करना या उनका रूप धारण करना पूरी तरह प्रतिबंधित है ।

 छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह की अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को आक्रोश पत्र सौंप कर सिक्ख समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करने, सिक्खों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का रूप धारण करने के अपराध के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, निर्माता – निर्देशक एवं पोस्टर बनाने वालों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की|

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि सिक्खों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का रूप धारण करने का अक्षम्य अपराध करने वाले आमिर खान सहित फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर सहित सिक्खों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों एवं षड्यंत्र कारियो को समाज माफ नहीं करेगा, पूरे देश में सिक्ख समाज के स्त्री, पुरुष, बच्चे, बूढ़े आक्रोशित हैं, पुलिस प्रशासन इन पर जुर्म दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार करें ।

गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के प्रधान मनमोहन सिंह सैलानी ने कहा कि इस तरह की हरकतें करने वाले, सिक्खों को भड़काने, आपस में लड़ाने का जो षड्यंत्र रच रहे हैं, शासन प्रशासन इस षड्यंत्र का पर्दाफाश करें ।आक्रोश पत्र सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत, समाज के वरिष्ठ मनमोहन सिंह सैलानी, मानवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, ज्ञान सिंह उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा