RMC; कांग्रेस के 5 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का विरोध

रायपुर, रायपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नेताप्रतिपक्ष पद पर पार्षद आकाश तिवारी की नियुक्ति के विरोध में कांग्रेस के पांच पार्षदों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में खुद पूर्व नेताप्रतिपक्ष संदीप साहू भी शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) और जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) द्वारा आकाश तिवारी को रायपुर नगर निगम में नया नेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के तुरंत बाद विरोध स्वरूप 5 पार्षदों संदीप साहू, जयश्री नायक, रेणु साहू, दीप साहू और रोनिता प्रकाश जगत ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। गौरतलब है कि जयश्री नायक को कुछ समय पहले ही पार्टी ने उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया था, लेकिन आकाश तिवारी की नियुक्ति से वे भी नाराज़ दिखीं और इस्तीफ़ा देने वालों में शामिल हो गईं।

बता दें कि जिला कांग्रेस कमिटी ने संदीप साहू को रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाया था, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने एक आदेश जारी कर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया। इसके बाद से ही लगातार इसका विरोध किया जा रहा था, साहू समाज ने कांग्रेस भवन में प्रदर्शन भी किया था. वहीं अब आज जिला कांग्रेस कमिटी ने आकाश तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी. इसके तुरंत बाद पार्टी के 5 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

  • Related Posts

    PROTEST; राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसियों ने राजधानी में लोकभवन के सामने किया प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने मंगलवार (21 जुलाई) को लोकभवन के पास कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे…

    CJP; 70 प्रदर्शनकारी कस्टडी में, झड़प में 50 जवान जख्मी… सीजेपी के संसद मार्च में जमकर बवाल, युवाओं से बर्बरता देख जारी रखूंगा अनशन…

    नईदिल्ली,  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद चलो आंदोलन ने सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर हिंसक रूप ले लिया. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच जगह-जगह हुए तीखे टकराव के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र