POLITICS;पीएम मोदी ने राहुल गांधी के हाथ से सबसे बड़ा मुद्दा छीना, बिहार चुनाव से पहले जात‍ि जनगणना पर लगाई मुहर

नईदिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाति जनगणना को मंजूरी देकर एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है. इससे कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के हाथ से उनका सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा फिसलता नजर आ रहा है. लंबे समय से राहुल गांधी और विपक्ष जातिगत जनगणना की मांग को लेकर बीजेपी पर हमलावर थे, लेकिन अब एनडीए सरकार के इस कदम से सियासी समीकरण तेजी से बदल सकते हैं. खासकर बिहार चुनाव में हालात बदल सकते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान क्‍या हैं?

जाति जनगणना क्‍या है और क्यों है अहम?
विपक्ष का कहना है क‍ि जाति जनगणना होगी तो समाज में क‍िस जात‍ि के क‍ितने लोग हैं, उसके बारे में डिटेल में पता चल सकेगा. इससे आरक्षण का लाभ उन्‍हें द‍िया जा सकेगा. विपक्ष हमेशा से कहता रहा है क‍ि पिछड़े वर्गों की संख्‍या ज्‍यादा है लेकिन उनकी भागीदारी उतनी नहीं है. राहुल गांधी हर सभा में कहते रहे हैं क‍ि उनकी सरकार बनी तो जात‍ि जनगणना कराएंगे और आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को पार कर जाएंगे. अब पीएम मोदी ने बड़ा दांव चलते हुए विपक्ष से यह मुद्दा छीन लिया है.

क्‍या होगा असर?
जात‍ि जनगणना होने से क‍िस जात‍ि के क‍ितने लोग हैं, उसके बारे में पता चल सकेगा.
अगर पिछड़ी जात‍ि के लोग ज्‍यादा हैं तो उन्‍हें ज्‍यादा आरक्षण देने का दबाव बनेगा.
अभी कई ऐसी जात‍ियां हैं, जिनको आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है, उन्‍हें भी फायदा होगा.
अब तक सामाज‍िक आर्थिक जनगणना होती थी, लेकिन पहली बार जात‍ि जनगणना होगा.
इससे देश की राजनीत‍ि में एक बड़ा बदलाव आएगा, खासकर ह‍िन्‍दी पट्टी क्षेत्रों में बदलाव होगा.

बिहार में क्या पड़ेगा असर?
1.बिहार, जहां जातीय राजनीति की गहरी पकड़ है, वहां यह फैसला निर्णायक साबित हो सकता है.
एनडीए को पिछड़े वर्गों में बढ़त मिल सकती है, खासकर उन वोटर्स में जो अब तक कांग्रेस या क्षेत्रीय दलों के साथ रहे हैं.
2. आरजेडी और कांग्रेस को रणनीति बदलनी होगी, क्योंकि बीजेपी ने उनके मुख्य एजेंडे को खुद ही आगे बढ़ा दिया है.
3. नीतीश कुमार की JDU भी जाति जनगणना की वकालत कर रही थी, ऐसे में बीजेपी और JDU का तालमेल और मजबूत हो सकता है.
4.बीजेपी इस फैसले को बिहार में OBC और EBC वोटरों को लुभाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है. राज्‍य की 63% आबादी ओबीसी और अन्‍य प‍िछड़ा वर्ग की है.

अब आगे क्‍या होगा.
राहुल गांधी ‘जाति बताओ’ अभियान के जरिए सामाजिक न्याय की राजनीति को धार देने की कोशिश कर रहे थे. अब मोदी सरकार के फैसले से उनकी यह रणनीति कमजोर हो सकती है. उन्हें नए नैरेटिव और मुद्दों की तलाश करनी होगी. इसके बाद अन्य राज्यों में भी जाति जनगणना की मांग जोर पकड़ेगी. केंद्र की सामाजिक नीति में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. आरक्षण की समीक्षा और विस्तार पर नई बहस शुरू होगी.

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    POLITICS; नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास ने कहा- कांग्रेस के काफिले से सुरक्षा हटाना महज लापरवाही नहीं, सुनियोजित साजिश

    0 झीरम मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म डीजीपी-एसपी तक को दी काफिले की खबर, फिर संवेदनशील रूट से सुरक्षा बल किसने हटाए..? रायपुर,  छत्तीसगढ़…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती