ASIA CUP;रद्द हो ही नहीं सकता भारत-पाकिस्तान का मैच, विरोध के बावजूद तीन बार होगी टक्कर

नई दिल्ली, आठ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भाअरत पाकिस्तान की टक्कर 14 सितंबर को होनी है. टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी होने के बाद से ही पाकिस्तान वाले मैच के बायकॉट की मांग जारी है. पूरे मामले में भारत सरकार और बीसीसीआई दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत-पाकिस्तान का मैच किसी हाल में रद्द नहीं हो सकता.

क्यों रद्द नहीं हो सकता मैच?

अमीरात क्रिकेट बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सुभान अहमद ने The National से बात करते हुए कहा, ‘जब एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में खेलने का फैसला लिया जाता है तो संबंधित सरकारों से अनुमति पहले ही ले ली जाती है. ऐसा इस बार भी हुआ है और इसी के बाद शेड्यूल जारी किया गया है. हमें उम्मीद है कि WCL जैसी स्थिति यहां नहीं बनेगी.‘

WCL में क्या हुआ था?

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते कुछ भारतीय फैंस का मानना है कि ‘मेन इन ब्लू’ को पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना चाहिए. ऐसा ही कुछ भारत के पूर्व क्रिकेटर्स ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में किया था, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था

धवन-भज्जी-युवी ने किया था बहिष्कार

इस बारे में अमीरात क्रिकेट बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा, ‘हम कोई गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन एशिया कप जैसे टूर्नामेंट की तुलना किसी निजी इवेंट से करना उचित नहीं है.’

भारत की मेजबानी में हो रहा एशिया कप

8 सितंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है, लेकिन सारे मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में मेजबान यूएई के खिलाफ होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार टक्कर 9 जून 2024 को न्यूयॉर्क में हुए T20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त रोमांच देखा गया था. अब एक बार फिर वही रोमांच दुबई में देखने को मिल सकता है.

तीन बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर

इस साल का एशिया कप और भी दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि अगर भारत और पाकिस्तान दोनों फाइनल तक पहुंचते हैं तो फैंस को इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच तीन मुकाबले तक देखने को मिल सकते हैं. एक ग्रुप स्टेज में, दूसरा सुपर 4 में और तीसरा फाइनल में.

  • Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा