ELECTRICITY; के एस मनोठिया बने अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक(पीसी एंड आर ए) के एस मनोठिया ने कल अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2025 की वार्षिक बैठक में श्री मनोठिया छत्तीसगढ़ से इस पद के लिए पहली बार चुने गये। वह लम्बे समय से शीर्ष पद पर कार्यरत सुरेश कैमल की जगह लेंगे।
  रायपुर में हुई वार्षिक बैठक में वर्ष 2025 -26 के वार्षिक खेल कैलेंडर के साथ वार्षिक आडिट की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अभा. विद्युत नियंत्रण बोर्ड मे कुल 15 सदस्य राज्य की विद्युत कंपनियां जुड़ी हैं जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों के विद्युत कर्मियों को मंच प्रदान करना है।
   श्री मनोठिया ने बताया कि अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा यह 47वा खेल आयोजन होगा।जिसके तहत 13 खेल गतिविधियों के लिए 12 राज्यों की विद्युत कंपनियों को आयोजन का कार्य सौंपा गया है।इस बार छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी को बैडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी का अवसर मिलेगा, जो नवम्बर माह मे होना प्रस्तावित है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के सदस्यों ने श्री मनोठिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी