SUICIDE;समिति प्रबंधक ने की खुदकुशी,धान खरीदी को लेकर दिनेश गुप्ता काफी दबाव में थे

अंबिकापुर, प्रदेश के सरगुजा इलाके में धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

मानसिक तनाव में आत्महत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, दिनेश गुप्ता (47) गुरुवार शाम सहकारी समिति से घर लौटे थे। देर रात किसी फोन कॉल के बाद वे दोबारा समिति गए और फिर रात करीब 1 से 1.30 बजे के बीच घर वापस आए। सुबह करीब 5 बजे परिजनों ने उन्हें फंदे पर झूलता देखा। परिजनों के मुताबिक वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। आशंका है कि देर रात उन्होंने घर में ही फांसी लगा ली। परिजनों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

धान खरीदी को लेकर दिनेश गुप्ता काफी दबाव में थे

घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि धान खरीदी के नए नियमों और किसानों से धान खरीदी को लेकर दिनेश गुप्ता काफी दबाव में थे। एक किसान के केसीसी लोन को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी हुई थी, जिसमें लोन खाते में तय राशि से अधिक रकम दिखने की बात सामने आई थी। हालांकि, आत्महत्या का सीधा कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….