AMUL; अमूल ने दी बड़ी राहत…दूध, घी, मक्‍खन से लेकर आइसक्रीम तक सस्‍ती, GST कटौती का सीधा फायदा

नई दिल्‍ली, अमूल ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। जीएसटी दर में कटौती के बाद 700 उत्पादों की कीमतों में कमी की है। यह कटौती दूध, दही, मक्खन, आइसक्रीम जैसे उत्पादों पर की गई है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ग्राहकों को जीएसटी दर में कटौती का पूरा लाभ मिल सके। नई दरें 22 सितंबर, 2025 से लागू हैं। अमूल का मानना है कि इससे उत्पादों की खपत बढ़ेगी।

अमूल ने 700 से ज्यादा उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। यह कदम जीएसटी की दरों में कमी होने के बाद उठाया गया है। अमूल ने यह फैसला किया है कि जीएसटी में जो भी कटौती हुई है, उसका पूरा फायदा ग्राहकों को दिया जाएगा। नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू हैं। इसका मतलब है कि अब आपको अमूल के मक्खन, घी, पनीर, चॉकलेट, बेकरी आइटम और फ्रोजन स्नैक्स सस्ते मिलेंगे।

दूध के दाम भी हुए कम

दूध के दाम भी कम हुए हैं। अमूल ताजा टोन्ड मिल्क (1 लीटर UHT) अब 77 रुपये की जगह 75 रुपये में मिलेगा। वहीं, अमूल गोल्ड (1 लीटर UHT) की कीमत 83 रुपये से घटकर 80 रुपये हो गई है।रोजाना इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की बात करें तो अमूल बटर (100 ग्राम) अब 62 रुपये की जगह 58 रुपये में मिलेगा। 500 ग्राम के पैक की कीमत 305 रुपये से घटकर 285 रुपये हो गई है। घी के दामों में भी भारी कटौती हुई है। 1 लीटर का कार्टन अब 40 रुपये सस्ता होकर 610 रुपये में मिलेगा। वहीं, 5 लीटर का टिन 200 रुपये सस्ता होकर 3,075 रुपये में मिलेगा।

फ्रोजन और प्रोसेस्ड आइटम भी सस्ते हुए हैं। फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) की कीमत 99 रुपये से घटकर 95 रुपये हो गई है। प्रोसेस्ड चीज (1 किलो ब्लॉक) 30 रुपये सस्ता होकर 545 रुपये में मिलेगा। छोटे पैक भी सस्ते हुए हैं। चीज क्यूब्स (200 ग्राम) 9 रुपये और डाइस्ड चीज ब्लेंड (200 ग्राम) 14 रुपये सस्ते हुए हैं।

आइसक्रीम के दामों में बंपर कटौती

आइसक्रीम के दामों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है। टब वनीला मैजिक (1 लीटर) की कीमत 195 रुपये से घटकर 135 रुपये हो गई है। यानी 60 रुपये की बचत। वहीं, लोकप्रिय कुल्फी पंजाबी (60 मिली) अब सिर्फ 10 रुपये में मिलेगी, जबकि पहले यह 15 रुपये में मिलती थी। प्रीमियम फ्लेवर जैसे ड्यूएट्ज गोल्ड मैंगो (60 मिली) की कीमत 25 रुपये कम हुई है। यहां तक कि छोटे कप सर्विंग जैसे स्ट्रॉबेरी कप (55 मिली) भी अब 10 रुपये में मिलेंगे, जबकि पहले यह 20 रुपये में मिलते थे।

अमूल डार्क चॉकलेट (150 ग्राम) की कीमत 200 रुपये से घटकर 180 रुपये हो गई है। चोकोमिनिस 250 ग्राम टब की कीमत 40 रुपये घटकर 400 रुपये हो गई है।

बेकरी उत्पादों की बात करें तो अमूल बटर कुकीज (200 ग्राम) की कीमत 10 रुपये घटकर 65 रुपये हो गई है। वहीं, शुगर-फ्री कुकीज का 450 ग्राम का पैक अब 250 रुपये की जगह 225 रुपये में मिलेगा। स्पेशलिटी आइटम जैसे अमूल मिठाई मेट (400 ग्राम टिन) भी सस्ते हुए हैं। इसकी कीमत 10 रुपये घटकर 120 रुपये हो गई है। फ्रोजन स्नैक्स में अमूल फ्रेंच फ्राइज (1.25 किलो) की कीमत 405 रुपये से घटकर 365 रुपये हो गई है।

  • Related Posts

    FOOD; सात दिनों में 376 नमूने लिए गए, 550 किलो एनालॉग पनीर नष्ट, हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

    रायपुर. त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान चलाया…

    SUGAR; चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल से थोक मंडी से लेकर फुटकर बाजार तक चिंता

    0 चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम नईदिल्ली- रायपुर, बारिश में पकोड़ों के साथ चाय की चुस्कियां लेना महंगा…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती