IRRIGATION; किसानों की मांग पर गंगरेल से और 1000 क्यूसेक पानी छोडने की हिदायत, अभी 4500 क्यूसेक पानी दिया जा रहा

0 खरीफ फसल सिंचाई हेतु पानी वितरण पर संभागायुक्त ने की बैठक
रायपुर, रायपुर संभागायुक्त एम.डी. कावरे ने आज अपने कार्यालय में खरीफ फसल सिंचाई के लिए पानी वितरण से संबंधित समीक्षा बैठक ली। बैठक में बताया गया कि गंगरेल बांध से करीब 4500 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा है। इसमें करीब 4326 क्यूसेक पानी खेतों में पहुंच रहा है। सिंचाई पानी की मांग को देखते हुए संभागायुक्त श्री कावरे ने रविशंकर सागर बांध से अतिरिक्त 1000 क्यूसेक जल छोड़ने के निर्देश अधीक्षण अभियंता, बांध मंडल रूद्री को दिए गए हैं।

बैठक में अधीक्षण अभियंता संतोश कुमार साहू ने बताया कि वर्तमान में कोडापार हेड से 3676 क्यूसेक और मांढर शाखा नहर से 650 क्यूसेक जल प्राप्त हो रहा है। इस प्रकार महानदी मुख्य नहर से कुल 4326 क्यूसेक डिस्चार्ज पानी प्राप्त हो रहा है, जबकि बांध से 4500 क्यूसेक डिस्चार्ज छोड़ा जा रहा है। करीब 174 क्यूसेक पानी का नहरों से रिसाव हो रहा है।

00 सिंचाई की स्थिति :-  

व्ही.के. सिरमौर, कार्यपालन अभियंता, जल प्रबंध संभाग क्रमांक-2 बलौदाबाजार ने बताया कि इस संभाग में लगभग 78,700 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल बोआई हुई है। गिरी टिकरिहा, कार्यपालन अभियंता, म.ज.प. डिसनेट संभाग क्रमांक-3 तिल्दा ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगभग 38,800 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल बोआई की गई है। वर्तमान में बुढ़ेनी हेड से 1945 क्यूसेक जल प्राप्त हो रहा है, जिसमें से 416 क्यूसेक जल तिल्दा संभाग के भाटापारा शाखा नहर को तथा 1529 क्यूसेक जल बलौदाबाजार संभाग के अंतर्गत बलौदाबाजार एवं लवन शाखा नहर को प्रदाय किया जा रहा है।

बैठक में बताया गया कि किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सिंचाई हेतु जल की मात्रा बढ़ाने का लगातार आग्रह किया जा रहा है। अंतिम छोर तक सिंचाई पानी पहुँचाने के लिए 1000 क्यूसेक अतिरिक्त जल की आवश्यकता है। इस हेतु रविशंकर सागर बांध से अतिरिक्त 1000 क्यूसेक जल छोड़ने के निर्देश अधीक्षण अभियंता, बांध मंडल रूद्री को दिए गए हैं।

00 नहर निर्माण कार्य अटका
आनंद कुमार निकोसे, कार्यपालन अभियंता, म.ज.प. द्वितीय चरण कार्य संभाग, रायपुर ने बताया कि ग्राम मोहगांव के समीप 1.40 किमी. क्षेत्र का भू-अर्जन किया जा चुका है। इसमें 28 किसानों ने मुआवजा प्राप्त कर लिया है, जबकि 22 किसानों ने मुआवजा नहीं लिया है तथा नहर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस समस्या के शीघ्र निराकरण की आवश्यकता बताई गई।

बैठक में अधीक्षण अभियंता संतोश कुमार साहू, कार्यपालन अभियंता ललित कुमार रावते, व्ही.के. सिरमौर, गिरी टिकरिहा एवं आनंद कुमार निकोसे के अलावा महानदी मंडल रायपुर एवं संबद्ध जल प्रबंध संभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर