FESTIVEL; राजिम कुंभ कल्प की तैयारियां समन्वय बनाकर करने संभागायुक्त कावरे की हिदायत

0 संभागायुक्त एमडी कावरे ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का लिया जायजा

रायपुर, इस वर्ष भी राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने के साथ ही मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। वहां पर मुख्य मंच बनाए जाएंगे। साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल एवं मीना बाजार भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा हेलीपैड भी बनाया जाएगा।

राजिम कुंभ कल्प 2026 के आयोजन के संबंध में कल महत्वपूर्ण बैठक गरियाबंद जिले के राजिम के सर्किट हाउस में हुई। बैठक में रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर बीएस उइके सहित धमतरी एवं रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में संभाग आयुक्त श्री कावरे ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारी के संबंध में समीक्षा करते हुए सभी कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त ने रायपुर, धमतरी सहित गरियाबंद जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में समन्वय कर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में संभाग आयुक्त श्री कावरे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा आरती स्थल से मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड़, सजावट, लाईटिंग, शौचालय, हाईमास्क लाईट, कन्ट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल के लिए पाईप लाईन, बस स्टैंड से नवीन मेला स्थल तक श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए निर्धारित शुल्क पर बस की व्यवस्था, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सुविधाएं, नया मेला स्थल में पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र, दुकानों का व्यवस्था, फूड जोन, वन विभाग को बांस बल्ली की व्यवस्था, जलाऊ लकड़ी, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण के लिए घास की व्यवस्था, पुलिस विभाग को सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था, साफ सफाई, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की व्यवस्था तथा मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का रंग रोगन एवं साफ सफाई के निर्देश दिए गए।

बैठक पश्चात आयुक्त महादेव कावरे एवं कलेक्टर बीएस उइके ने अधिकारियों सहित नए मेला स्थल पहुंचकर विभिन्न आयोजनों के लिए निर्धारित स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल का अवलोकन करते हुए मंच व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड जोन, कन्ट्रोल रूम, आम नागरिकों के लिए आवागमन एवं हेलीपैड स्थल, राजीव लोचन मंदिर, संत संमागम एवं गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल में आने के लिए नदी किनारे बन रहे निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

  • Related Posts

    LOVE; जिस युवती ने भेजा था जेल, अब उसी के साथ लिए 7 फेरे, जेल के अंदर बंदी की अनोखी शादी

    जगदलपुर,  कहते हैं कि प्यार छुपाए छिप नहीं सकता है और ऐसा ही छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुआ है, जहां जगदलपुर जेल में एक कैदी की अनोखी शादी हुई है.…

    CGBEA; बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर दृष्टिबाधित छात्राओं को यूनिफॉर्म एवं ब्रेल सामग्री वितरित

    रायपुर, बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (CGBEA) ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB), रायपुर की दृष्टिबाधित छात्राओं के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र