INSPECTION;संभागायुक्त का आरंग दौरा, जनपद के 6 कर्मचारियों,पालिका के लेखापाल समेत उप स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को नोटिस

0 कैशबुक अपूर्ण पर सीएमओ को भी नोटिस, तहसीलदार आरंग को वर्षा पंजी पूर्ण करने  के दिए निर्देश

रायपुर, संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज आरंग के एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय, महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय एवम कृषि विभाग के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य अपूर्ण होने, कामसे नदारद रहने एवं सस्थागत प्रसव नहीं कराने पर आरंग जनपद के 6 कर्मचारियों, नगर पालिका के लेखापाल एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को नोटिस जारी करने की हिदायत दी गई है।

संभागायुकत श्री कावरे ने कैशबुक अपूर्ण होने पर नगर पालिका के सीएमओ को नोटिस देने के साथ तहसीलदार आरंग को वर्षा पंजी पूर्ण करने  के दिए निर्देश दिये है। संभायुक्त द्वारा कार्यालयों में आकस्मिक जांच की खबर से ही कर्माचारियों में हडकम्प मच गई।आयुक्त द्वारा सभी शाखाओं में जाकर कार्यों की जानकारी ली गई।

श्री कावरे ने तहसीलदार आरंग, एसडीएम आरंग को 6 माह से अधिक अवधि के प्रकरण को शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिये । वर्षा पंजी जल्द पूर्ण करने तहसीलदार आरंग को निर्देश दिए। नामांतरण/ बंटवारा के प्रकरण को हर सप्ताह सुनवाई कर निराकरण करने निर्देशित किया गया। नगर पालिका सीएमओ को कैशबुक अपूर्ण होने के कारण नोटिस दिया गया ।इसी प्रकार से 1 माह से अधिक अवधि से अनुपस्थित विकास कुमार सिंह, लेखापाल को भी नोटिस दिया गया।

संभागायुक्त द्वारा ग्राम रसनी में आंगनबाड़ी केंद्र, निर्माणाधीन भवन, उप स्वास्थ केन्द्र, मिडिल स्कूल, पंचायत भवन, एनआरएलएम सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। उप स्वास्थ्य केन्द्र रसनी के प्रभारी सुश्री त्रिवेणी चंद्राकर को संस्थागत प्रसव नहीं कराने के कारण नोटिस दिया गया।

  • Related Posts

    SUSPEND; बजट पर टिप्पणी करने वाले राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम निलंबित

    दुर्ग, जिले के भिलाई नगर निगम के जोन 5 सेक्टर 6 के राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने हाल ही में बजट पर अपनी प्रतिक्रिया समाचार पत्र में दिए जाने की…

    RMC; अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंगभी तय, राजधानी में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई

     रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया…

    You Missed

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज