RMC;वर्षों बाद नगर निगम में थोक में तबादला, 93 कर्मचारियों का ट्रांसफर

रायपुर, नगर निगम के टैक्स वसूली विभाग में 10 सहायक राजस्व अधिकारियों का तबादला करने के बाद 2 जुलाई को निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा जारी आदेश में इसी विभाग के पूरे 93 अधिकारी-कर्मचारियों को इधर उधर कर दिया गया है. इस प्रकार निगम में यह पहला अवसर है जब टैक्स वसूली के लिए वार्डो की भौगोलिक स्थिति के जानकार पूरे अमले का तबादला कर दिया गया है. इस आदेश को लेकर निगम भी बुधवार को दिनभर चर्चा होती रही. इन सबके बीच नगर निगम में इस साल का राजस्व वसूली टारगेट 400 करोड़ से अधिक कर दिया गया है.

इसमें निगम को सबसे अधिक टैक्स वसूली की गुंजाइश ओपन प्लाट में ही दिखाई दे रही है. ऐसे में जोन कमिश्नरी स्तर पर पूरे सिस्टम की अदला-बदली के कारण टैक्स वसूली प्रभावित होने की संभावना अधिक जताई जा रही है. क्योंकि जिनका नये जोन कमिश्नरी में तबादला हुआ उन्हें जोन अंतर्गत समस्त सात वार्डों की स्थिति को जानने और समझने में ही लगभग 6 महीने का समय निकल जाएगा. अभी टैक्स के साथ ऑनलाइन यूजर चॉर्ज बढ़ाने-घटाने की कवायद के चलते निगम की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली मई-जून महीने में प्रभावित हुई थी. बुधवार को हुए तबादले में जोन-6 में कार्यरत सहायक ग्रेड-02 वर्ग के भारतेश नेताम को मुख्यालय भेजा गया है.

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण जोन-8 कमिश्नरी में जोन-6 से कैलाश मरकाम और जोन-10 से राजेश मिश्रा को भेजा गया है. इसके बदले जोन-1 के नरेंद्र सोनी को जोन-10 में भेजा गया और जोन-5 के सुनील ध्रुव को जोन-6 में भेजा गया है. नये तबादला आदेश में सबसे अधिक जोन-2 कमिश्नरी के 11 राजस्व अमले को आयुक्त ने इधर-उधर कर दिया है.

  • Related Posts

    RMC; जमीन नियमितीकरण के खेल में बड़ी कार्रवाई, नगर निगमा के चार अधिकारी निलंबित

    रायपुर, नगर निगम रायपुर में सामने आए 100 करोड़ से अधिक के कथित भ्रष्टाचार मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। इस पूरे प्रकरण में अब बड़ी…

    TRAFFIC; खारुन ब्रिज पर आज से फिर आवाजाही शुरू, 16 दिन में मरम्मत कार्य पूरा

    रायपुर. खारुन नदी के पुराने ब्रिज की मरम्मत का काम रिकॉर्ड 16 दिनों में पूरा कर लिया गया. हालांकि इसे 30 दिन में पूरा करने का समय दिया गया था.…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……