DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

0 नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के लिए आवेदन एक सप्ताह के भीतर भेजें – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से प्रातः 10 बजे समय पर कार्यालय पहुंचे तथा आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-ऑफिस प्रणाली में नियमित पत्राचार करते हुए इसे व्यवहार में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क की समस्या है, वहां मोबाईल टावर स्थापित करने के लिए सभी जनपद सीईओ एक सप्ताह के भीतर आवेदन दें।

कलेक्टर ने श्रम विभाग को मजदूरों के पलायन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों का पंजीयन किया जाए और ठेकेदार नियमों व सुविधाओं का पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर किसी भी तरह की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धान का उठाव की गति धीमी

बैठक में कलेक्टर ने धान उठाव की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन लगभग 20 हजार क्विंटल धान उठाव के निर्देश दिए। वर्तमान में 16 क्विंटल धान का उठाव हो रहा है। अभी तक 7.30 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। कलेक्टर ने पीएम श्री स्कूलों का 21 बिंदुओं के आधार पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने इन विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने, वोकेशनल ट्रेनिंग प्रारंभ करने, लैब एवं लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित करने तथा शिक्षकों को नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने एवं बाला कॉन्सेप्ट पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

रेत के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
कलेक्टर ने खनिज एवं रेत के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत स्तर पर निगरानी समिति गठित करने भी कहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर खनिजों के परिवहन पर रोक लगाया जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में प्रशासनिक दक्षता एवं राजस्व कार्यों के बेहतर संपादन के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले में पदस्थ 12 राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए…

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    गरियाबंद, लंबे अंतराल के बाद सोमवार को आयोजित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) समिति की बैठक में शुरुआत से ही माहौल गरमा गया। अफसरों द्वारा प्रस्तुत पिछली कार्ययोजना के एजेंडा के दौरान…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त