DOPT और CBDT में अधिक वेकेंसी, 1207 पदों की स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन 23 अगस्त तक

नईदिल्ली, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसएससी स्टेनो नोटिफिकेशन 2023 को मंगलवार, 2 अगस्त को जारी किया। इसके साथ ही एसएससी ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के कुल 1207 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार घोषित कुल रिक्तियों में से सबसे अधिक 427 स्टेनोग्राफर ग्रेड डी की रिक्तियां कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) के लिए और इसके बाद दूसरी सबसे अधिक 392 स्टेनोग्राफर ग्रेड डी की रिक्तियां केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के लिए निकाली गई हैं। सभी विभागों के लिए रिक्तियों की संख्या (Vacancy Break Up) अधिसूचना में नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in के होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक से पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, जो कि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

परीक्षा के लिए योग्यता मानदंड

स्टेनोग्राफर परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2023 को 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7- 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8 हजार पदों पर होगी भर्ती

    रायपुर, प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं…

    HMT; सरकारी कंपनी में बिना परीक्षा मिल रही 80 हजार की नौकरी, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

     नईदिल्ली, जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेंट्स के लिए बेहतरीन मौका आया हुआ है। भारत सरकार की कंपनी एचएमटी लिमिटेड (HMT) को यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट की जरूरत है। जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर