
नईदिल्ली, जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेंट्स के लिए बेहतरीन मौका आया हुआ है। भारत सरकार की कंपनी एचएमटी लिमिटेड (HMT) को यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट की जरूरत है। जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया में कोई एग्जाम भी नहीं रखा गया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस करियर अपॉर्चुनिटी का फायदा उठाना चाहते हैं, वो चांस बिल्कुल भी ना छोड़ें। अभी आवेदन प्रक्रिया कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hmtindia.com पर चल रही है।
एचएमटी लिमिटेड देशभर की अलग-अलग यूनिट में कई तरह के इंजीनियरिंग प्रोडक्ट बनाती है। नईरिक्तियों के लिए लिए कंपनी को योग्य लोग चाहिए। जो लीगल, फाइनेंस, ऑफिशियल लैंग्वेज जैसी फील्ड में कार्यभार को बेहतर तरीके से संभाल सकें। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए नोटिस के मुताबिक यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेस पर होगी। लेकिन मंथली सैलरी अभ्यर्थियों को बढ़िया मिलेगी।
पोस्ट वाइज मंथली सैलरी
कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग एचएमसटी लिमिटेड, कॉर्पोरेट हेड ऑफिस, बेंगलुरु में होगी। यहीं के ऑफिस के लिए कंपनी ने यह भर्ती निकाली है। सभी पदों पर मंथली सैलरी भी अलग-अलग रखी गई है।
- कंसल्टेंट (लीगल/फाइनेंस): 80,000/- प्रति माह
- यंग प्रोफेशनल-II (फाइनेंस): 60,000/- प्रति माह
- यंग प्रोफेशनल-I (फाइनेंस/ऑफिशियल लैंग्वेज/कंपनी सेक्रेटरी): ₹45,000/- प्रति माह शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू
प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा। साक्षात्कार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी हो सकता है या अभ्यर्थी को कंपनी ऑफिस भी बुला सकती है। इसके लिए कोई भी रिटन एग्जाम नहीं होगा। इसीलिए परीक्षा देने का कोई झंझट ही नहीं है।







