DR; पेंशनरों को महंगाई राहत देने के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा में शामिल करने की मांग

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पेंशनर्स फोरम ने प्रदेश के पेंशनरों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया है। फोरम द्वारा मांग की गई है कि पेंशनरों को लंबित महंगाई राहत (डी.आर.) का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए तथा उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के दायरे में भी शामिल किया जाए।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा एवं फोरम के संयोजक बी.पी. शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 3 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ प्रदेश के पेंशनरों को अब तक प्राप्त नहीं हो सका है, जबकि राज्य के शासकीय सेवकों को वित्त विभाग के निर्देशानुसार 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है। ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ यह असमानता न्यायसंगत नहीं है। बढ़ती महंगाई, दवाइयों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के खर्च को देखते हुए पेंशनरों के लिए महंगाई राहत अत्यंत आवश्यक हो गई है।

इसके साथ ही फेडेरेशन ने यह भी मांग की है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्मचारियों के लिए लागू की गई कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का लाभ पेंशनरों को भी प्रदान किया जाए। वर्तमान समय में चिकित्सा खर्च अत्यधिक बढ़ चुका है, जिससे सीमित पेंशन पर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग पेंशनरों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

फेडरेशन के अनुसार अनेक पेंशनरों को गंभीर बीमारी की स्थिति में अपनी जीवनभर की बचत खर्च करनी पड़ती है या ऋण लेना पड़ता है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। ऐसे में उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलना अत्यंत आवश्यक है। फेडरेशन ने यह भी उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा अपने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है, जो एक अनुकरणीय पहल है। इसी प्रकार राज्य के सभी पेंशनरों को भी इस योजना में शामिल किया जाना चाहिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MEETING; राज्यपाल बोले-विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

    *निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी  की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थियों का कल्याण विश्वविद्यालयों की…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता अंजय शुक्ला समेत तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में शासन…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती