ENGINEERS DAY; जयंती पर पाॅवर कंपनियों के मुख्यालय परिसर में डाॅ. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण

0 डॉ. रोहित यादव बोले-अभियंता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

रायपुर, राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के डंगनिया मुख्यालय परिसर पर ऊर्जा सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्ष (जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) डॉ. रोहित यादव (आईएएस) द्वारा भारत रत्न सर इंजीनियर डाॅ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की 165 वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आर.के शुक्ला, प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर एवं संचालक आर.ए पाठक उपस्थित थे। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत फूल के पौधे एवं पुष्पगुच्छ के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने सभी को राष्ट्रीय अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि अभियंता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के महत्वपूर्ण योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने  अभियंता होने के कारण अनेक बुनियादी अधोसंरचनाओं का तो निर्माण किया ही, साथ में  समाज  निर्माण में भी महती भूमिका का निर्वाह किया । उनके बताये रास्ते पर चलते  हुए सभी अभियंताओं को राष्ट्रनिर्माण में अपनी सहभागिता देनी चाहिए। पॉवर कंपनी के अभियंता बिजली उत्पादन एवं वितरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ के घरों तक रोशनी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आज के युग में बिजली की आवश्यकता प्रत्येक क्षेत्र में है। इस अवसर पर रवि चंद्राकर ने मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता एवं अन्य अभियंता  उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की डॉ. संजू साहू ‘पूनम’ का दिल्ली में सम्मान

    रायपुर, साहित्य अकादमी दिल्ली में डॉक्टर निशंक का रचना संसार रविवारीय कहानी वार्ता के 150 संस्करण पूरे होने पर गत दिवस गरिमामय साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ…

    AWARD;काव्य महाकुंभ 2026 में सुषमा प्रेम पटेल को मिला “शब्द शिखर सम्मान 2026”

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच, रायपुर द्वारा आयोजित “काव्य महाकुंभ 2026” में सुप्रसिद्ध साहित्यकारा एवं छंद साधिका सुषमा प्रेम पटेल को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..