E OFFICE; ई-ऑफिस के चक्कर में अफसरों के हस्ताक्षर नहीं करने से प्रदेश के कार्यालयों में कामकाज ठप्प

0 अधिकारियों के टेबल फाइलें धूल खा रही,जनता हलाका- विजय झा

रायपुर, छत्तीसगढ सरकार आधे अधूरे तैयारी में ई ऑफिस की व्यवस्था 1 जुलाई से प्रारंभ करने के कारण कार्यालयों में दो हफ्ते से कार्य ठप्प पड़े हुए है। मंत्रालय में कर्मचारियों की संख्या कम है, कंप्यूटर आदि स्वच्छ सफाई सुविधा उपलब्ध है। इसलिए मंत्रालय- संचनालय में ई-ऑफिस संभव है। किंतु जमीनी स्तर पर जिलों में ई-आफिस प्रदेश के समस्त कार्यालय में लागू कर, मेनुएल में पेपर पर काम को बंद करा दिया गया है। इससे कार्यालयों में सरकारी काम काज ठप्प है। अधिकारी फाइलों में हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों के टेबल फाइलें धूल खा रही है‌।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि ई ऑफिस लागू होने के  साथ जमीनी स्तर पर जिलों के कार्यालयों में नेट की व्यवस्था नहीं होने, अच्छे कंप्यूटर,कंप्यूटर रूम तथा स्केनर की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण अंचल में वाईफाई काम नहीं कर रहा है। कर्मचारियों पर ई ऑफिस पर कार्य करने का दबाव है। घंटों कंप्यूटर में आंखें गड़ाने के बाद भी वाय-फाय न मिलने से कंप्यूटर में गोल गोल धुंडी घूमते रहती है।

उन्होंने कहा कि बिना पूरी सुविधा, तैयारी के ही ई ऑफिस छत्तीसगढ़ राज्य में संभव नहीं है। यही समस्या पटवारियों के साथ भी था। इसीलिए पटवारियों ने लंबा आंदोलन कर कंप्यूटर रुम, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की मांग की थी। सुविधाआओं के अभाव में भुईयां कार्यक्रम सफल नहीं हो पाया। सुविधा के अभाव में सर्वर डाउन होने के करण कोषालयो में पेंशन,वेतन भत्तों के भुगतान में सर्वर डाउन की स्थिति है। वहीं राजस्व,‌स्वास्थ्य आदिवासी विभाग सहित प्रदेश के सभी कार्यालयों में फाइलें लंबित होते जा रही है। इससे जनता कर्मचारी व जुलाई माह में स्कूल प्रारंभ होने से छात्र पालक अत्यंत परेशान है।

श्री झा ने मुख्यमंत्री से मांग की है की पूरी व्यवस्था न होने तक ई ऑफिस को मैदानी स्तर पर जिलों, तहसील, विकास खण्डों में रोक लगाए जावें अन्यथा इसका दुष्परिणाम जनता को व शासकीय कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। 

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व