EARTHQUAKE; वेनेजुएला में भीषण भूकंपों में एक लाख मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित, दुनियाभर से मदद का ऐलान

काराकस ,एजेंसी, वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर दो बड़े भूकंप आए हैं। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था। इन दो शक्तिशाली भूकंप से देश में भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जताई जा रही है। खासतौर से राजधानी काराकस के आसपास बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस भूकंप में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। हालांकि अभी मरने वालों की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंपो के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने उन लोगो के प्रति संवेदना जताई, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है।

आफ्टर शॉक का खतरा बरकरार

एक्सपर्ट ने वेनेजुएला में 3, 4 और 5 तीव्रता के आफ्टरशॉक आने की चेतावनी दी है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के भूभौतिकी विशेषज्ञ वाशन राइट ने कहा है कि भूकंप के बाद अगले एक सप्ताह तक वेनेजुएला में आफ्टरशॉक आते रहने की 99 प्रतिशत संभावना है। उन्होंने कहा कि 3 और 4 तीव्रता के झटके लगभग तय माने जा सकते हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र देश के कैरिबियन तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में था, जो काराकस से 168 किलोमीटर (104 मील) पश्चिम में है।

सुनामी का खतरा

अलर्टभूकंप के तेज झटकों के बाद अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया है। डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं प्यूर्टो रिको के लिए जारी किया गया अलर्ट कुछ समय बाद वापस ले लिया गया।

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बाद दुनियाभर से बचावकर्मी पहुंच रहे हैं। अमेरिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, अल सल्‍वाडोर, मेक्सिको और कतर से राहत और बचावकर्मी पहुंचे हैं। वेनेजुएला की राष्‍ट्रपति ने बताया कि चीन, ब्राजील और कई अन्‍य कैरेबियाई देशों ने मदद का ऑफर दिया है। इस भूकंप से वेनेजुएला के तेल उत्‍पादन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। होर्मुज संकट के बीच दुनिया को इससे राहत मिली है। वेनेजुएला में व‍िशाल तेल भंडार हैं।

लोग खुले में रात बिता रहे

वेनेजुएला में व‍िनाशकारी भूकंप का इतना ज्‍यादा खौफ हो गया है कि लोग खुले में रात बिता रहे हैं। उन्‍हें डर सता रहा है कि और झटके आ सकते हैं या भूकंप की वजह से डैमेज हुई इमारत अचानक से गिर सकती है। कई लोग अपनों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वे अपने घरों को तब तक छोड़ दें जब तक कि नुकसान का अनुमान न लगा ल‍िया जाए। वहीं खोज और बचाव अभियान युद्धस्‍तर पर जारी है।


वेनेजुएला में 2 व‍िनाशकारी भूकंप के बाद 20 और झटके

वेनेजुएला में 2 व‍िनाशकारी भूकंप के बाद कम से कम 20 और झटके आए हैं। राष्‍ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इन भूकंप से सबसे ज्‍यादा प्रभावित देश का उत्‍तरी तटीय इलाका है। इस बीच भूकंप की वजह से अंतरिम राष्‍ट्रपति ने देश को संबोधित करते हुए ट्रेन और मेट्रो सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने का ऐलान किया है। स्‍कूलों की कक्षाओं को भी सस्‍पेंड कर दिया गया है।

एयरपोर्ट भी बंद

एयरपोर्ट को भी बंद क‍िया गया है। भूकंप से इमारत को हुए गंभीर नुकसान की वजह से वेनेज़ुएला का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। भूकंप के बाद हवाई अड्डे से सामने आए वीडियो में लोग भागते हुए दिखाई दिए हैं। एयरपोर्ट की इमारत को काफी नुकसान हुआ है।

वेनेजुएला में आते रहते हैं भूकंप


वेनेजुएला में तेज भूकंप आना आम बात नहीं है लेकिन इस भूकंप से काफी ज्यादा तबाही हुई है। राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया है कि बुधवार को आए शुरुआती भूकंपों के बाद से वेनेज़ुएला में 20 झटके (आफ्टरशॉक) महसूस किए गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके देश के उत्तरी तट- ला गुएरा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कॉन हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WEATHER; 12 दिन की देरी से बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

    रायपुर, प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 12 दिन की देरी से बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम…

    WEATHER; हवा-पानी के साथ छत्तीसगढ में मानसून की एंट्री के आसार, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’