WEATHER; 12 दिन की देरी से बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

रायपुर, प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 12 दिन की देरी से बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को दंतेवाड़ा जिले से दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में प्रवेश की पुष्टि की है। इसके साथ ही अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।आज दोपहर को प्रदेश में जगह जगह हल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 जून 2026 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा 19° उत्तरी अक्षांश और 60° पूर्वी देशांतर, 19° उत्तरी अक्षांश और 65° पूर्वी देशांतर, 18.8° उत्तरी अक्षांश और 70° पूर्वी देशांतर, अलीबाग, पुणे, निजामाबाद, दंतेवाड़ा, बलांगीर, सुंदरगढ़, चतरा, गया, मुजफ्फरपुर और 28.3° उत्तरी अक्षांश तथा 83° पूर्वी देशांतर से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून प्रदेश में सामान्य तिथि की तुलना में करीब 10 से 12 दिन की देरी से पहुंचा है। मानसून का प्रवेश दंतेवाड़ा जिले के रास्ते हुआ है और अगले दो से तीन दिनों में इसके प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फैलने की संभावना जताई गई है।मानसून की देरी का असर प्रदेश की वर्षा स्थिति पर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से 63 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसान भी अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव के चलते मानसून की प्रगति और वर्षा की तीव्रता प्रभावित हो सकती है। विभाग के अनुमान के अनुसार पूरे मानसून सत्र के दौरान प्रदेश में सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत कम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि मानसून के सक्रिय होने के साथ ही आने वाले दिनों में कई जिलों में अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खेती-किसानी से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय कृषि मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह और पूर्वानुमानों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और अनिश्चित वर्षा की परिस्थितियों को देखते हुए वैज्ञानिक सलाह के आधार पर बुवाई एवं कृषि कार्य करने से किसानों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। फिलहाल मानसून के आगमन से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WEATHER; हवा-पानी के साथ छत्तीसगढ में मानसून की एंट्री के आसार, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ मानसून की दस्तक के पहले 6 से 10 जून तक आंधी-बारिश के संकेत, गर्मी से मिलेगी राहत

     रायपुर, केरलम में मानसून के आगमन के साथ अब प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आंधी बारिश को लेकर मौसम विभाग…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’