ED; ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन पर मोदी सरकार मेहरबान, एक साल के लिए और बढ़ा दिया कार्यकाल

नई दिल्ली,  केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) के मौजूदा डायरेक्टर राहुल नवीन पर भरोसा जताते हुए 1 साल का कार्यकाल बढ़ा दिया है। वह अगले साल 13 अगस्त 2027 तक ईडी के डायरेक्टर के रूप में पद पर बने रहेंगे। बता दें कि राहुल नवीन राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। वह 14 अगस्त 2024 से ईडी के डायरेक्टर के रूप में सेवा दे रहे हैं। यानी यह उनके कार्यकाल का तीसरा साल होगा।

बिहार के रहने वाले हैं राहुल नवीन

बता दें कि राहुल नवीन मूल रूप से बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से बी.टेक और एम.टेक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने मेलबर्न की स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से एमबीए भी किया है।

राहुल नवीन 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं

राहुल नवीन 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं और उन्हें इंटरनेशनल टैक्सेशन का एक्सपर्ट माना जाता है। उन्होंने आयकर विभाग में 30 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है।अगस्त 2024 में उन्हें पूर्णकालिक रूप से प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया था।

केजरीवाल, सिसोदिया की बढ़ा चुके हैं मुश्किलें

प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के रूप में राहुल नवीन कई हाई-प्रोफाइल जांचों में शामिल रहे हैं। इनमें दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य राजनेताओं, जिनमें मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी भी शामिल हैं। एजेंसी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कलवाकुंतला कविता को भी गिरफ्तार किया था। इन सभी को 2024 में दिल्ली शराब नीति मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EPFO; पीएफ का अंशदान न जमा करने वाले संस्थानों पर ईपीएफओ ने की सख्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बहुत सारे ऐसे संस्थान चिन्हित हुए हैं जो अपने यहां के कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में अंशदान नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों पर कर्मचारी भविष्य…

    STRIKE; बैंकों में आज कामकाज ठप रहा! देशभर में हड़ताल पर कर्मचारी, छत्तीसगढ़ में बैंक बंद

    रायपुर, हफ्ते में पांच दिन काम और अपनी अन्य मांगों को लेकर आज यानी शुक्रवार से बैंक कर्मियों ने देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है. बैंक कर्मचारियों की इस हडताल…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व