ED; दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़ के नेता और कारोबारी के कई ठिकानों पर छापा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई दूसरे भी जारी है। ईडी की टीम ने बुधवार को फिर से रायपुर, दुर्ग-भिलाई में कई नेताओं और कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर महापौर एजाज ढेबर, अनवर ढेबर, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, बलदेव सिंह भाटिया, पप्पू बंसल, विनोद बिहारी के ठिकानों में ईडी ने दबिश दी है। यहां सुरक्षा बलों के साथ ईडी के अफसर पहुंचे और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। राजधानी के एक अन्य आईएएस अफसर के यहां भी ईडी की टीम पहुंची है। कल भी एक आईएएस एवं एक आईपीएस अफसर के यहां छापा पडा था।

इससे पहले कोयला परिवहन घोटाले की जांच में जुटी ईडी की टीम ने एक बार फिर छत्त्तीसगढ़ में धावा बोला। मंगलवार को ईडी केअधिकारियों की टीम कोयला कारोबारियों, खनिज विभाग के अधिकारियों और परिवहन के कारोबार से जुड़े लोगों के घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, बिलासपुर और रायगढ़ में ईडी की टीम ने एक दर्जन स्‍थानों पर कार्रवाई की है।

सूत्र बता रहे हैं कि अधिकारियों के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले छह महीने से ईडी कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रही है। इस मामले मेें ईडी ने आइएएस समीर बिश्नोई सहित सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल व दो खनिज अफसरों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    NIA COURT; 13 साल बाद कांग्रेसियों के हत्यारों को फांसी की सजा, झीरम घाटी कांड में 29 हत्या और 15 प्राणघातक हमले के दोषी पाए गए

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के करीब 13 साल पुराने मामले में बुधवार को विशेष NIA अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की…

    MURDER; किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे की दर्दनाक हत्या, महानदी तट पर मिली शिक्षक की लाश से सनसनी

    रायपुर,  राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महानदी के तट पर बनचरौदा के पास एक शिक्षक का शव…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व