ED ने कारोबारी ढेबर को किया गिरफ्तार;शराब घोटाले से जुड़ा है मामला; महापौर एजाज पहुंचे ED दफ्तर

रायपुर, ED ने रायपुर के कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। मार्च के महीने में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। लगातार पूछताछ और जांच इस मामले में की जा रही थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ED की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया था। इसके बाद कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगने पर ED ने ढेबर को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार की दोपहर ढेबर को रायपुर की अदालत में पेश किया गया है। ED ने जज अजय सिंह की अदालत में ढेबर को पेशकर रिमांड की मांग की है। फिलहाल सुनवाई जारी है। ED सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कुछ कारोबारी ने शराब से अवैध कमाई की और मनी लॉन्ड्रिंग की। इसी मामले की जांच चल रही है। ये प्रकरण पिछले साल सामने आए कोल मामले से अलग है।

महापौर को ED दफ्तर बुलाया गया
एक तरफ अनवर ढेबर पर गिरफ्तारी की कार्रवाई ईडी ने की है। दूसरी तरफ उनके भाई शहर के महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दफ्तर बुला लिया। मंगलवार को ही ईडी ने करीब 12 घंटे अपने दफ्तर में बैठाए रखा था। इसके बाद फिर से शनिवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बाहर महिलाओं का धरना

उधर, जैसे ही महिलाओं को महापौर के ईडी दफ्तर में पहुंचने की सूचना मिली। सभी महिलाएं दफ्तर के बाहर पहुंच गईं। ये महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। सभी महापौर एजाज ढेबर की समर्थक हैं। मंगलवार को भी जब ढेबर पूछताछ के लिए बुलाए गए तो इसी तरह से महिलाओं ने धरना दे दिया था। फिर से महिलाएं ED कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रही हैं। अंदर ED के अधिकारी एजाज ढेबर से पूछताछ कर रहे हैं।

  • Related Posts

    PROTEST; अब छग. के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग, राजधानी में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने भी दिया समर्थन

    रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में रविवार को बड़ी संख्या में छात्र…

    CGPSC SCAM; ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र